Miss Rajasthan 2023: राजस्थानी छोरियां दिखाएंगी खूबसूरती का जलवा, 5400 से ज्यादा गर्ल्स ने की दावेदारी

विशाल शर्मा

• 06:02 AM • 05 Jun 2023

Miss Rajasthan 2023: राजस्थान के शहरों से लेकर गांव-ढाणी की प्रतिभाओं को तरासने के लिए ‘मिस राजस्थान 2023’ के ग्रैंड ऑडिशन हुए. राजस्थान के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट के 25 वें संस्करण में लास्ट ऑडिशन का आयोजन जयपुर के ग्रैंड उनियारा में हुआ. जहां बहुत से कंटेंस्टेंट मिस राजस्थान के सपने लिए पहुंचे. मिस राजस्थान […]

Miss Rajasthan 2023: राजस्थानी छोरियां दिखाएंगी खूबसूरती का जलवा, 5400 से ज्यादा गर्ल्स ने की दावेदारी
Miss Rajasthan 2023: राजस्थानी छोरियां दिखाएंगी खूबसूरती का जलवा, 5400 से ज्यादा गर्ल्स ने की दावेदारी
Google CTA

Miss Rajasthan 2023: राजस्थान के शहरों से लेकर गांव-ढाणी की प्रतिभाओं को तरासने के लिए ‘मिस राजस्थान 2023’ के ग्रैंड ऑडिशन हुए. राजस्थान के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट के 25 वें संस्करण में लास्ट ऑडिशन का आयोजन जयपुर के ग्रैंड उनियारा में हुआ. जहां बहुत से कंटेंस्टेंट मिस राजस्थान के सपने लिए पहुंचे. मिस राजस्थान में प्रदेश भर से पहुंची गर्ल्स में रंगीले राजस्थान की झलक देखने को मिली.

Read more!

यहीं नहीं रैंप पर पहुंचने से पहले ग्रामीण अंचल की लड़कियां यह तक कहते नजर आई की ‘मैं भी कर सकती हूं, मैं क्यों नहीं कर सकती?, गांव से निकल के यहां तक पहुंची हूं और अब राजस्थान का नाम रोशन करूंगी’ इसी सोच के साथ हाई म्यूजिक पर वो रैंप पर वॉक करते भी नजर आई. आयोजक योगेश मिश्रा ने बताया की फ्यूजन ग्रुप द्वारा आयोजित राजस्थान के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट के 25 वें संस्करण में लास्ट ऑडिशन में राज्य भर से प्रतिभागी जयपुर पहुंचे. यह दूसरा और आखिरी ऑडिशन था, जिसमें 5400 से ज्यादा गर्ल्स ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया और अपनी दावेदारी पेश की.

मिस राजस्थान में बना नया रिकॉर्ड

वहीं पैनलिस्ट निमिषा मिश्रा ने बताया कि इतने रजिस्ट्रेशन के बाद मिस राजस्थान ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें देश में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन किसी भी ब्यूटी पेजेंट में होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया. 25वें संस्करण में इंटरव्यू राउंड में 60 गर्ल्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इन सभी गर्ल्स में से 28 फाइनलिस्ट को ग्रैंड फिनाले के लिए ग्रूम और मेकओवर किया जाएगा. वहीं 6 अगस्त को बिरला ऑडिटोरियम में भव्य समारोह में मिस राजस्थान 2023 घोषित की जाएंगी.

Bhilwara: ब्रॉयफ्रेंड के साथ बेटी भागी तो घर वालों ने छपवाया शोक संदेश, गांव को मृत्यु भोज के लिए किया आमंत्रित