मोदी ने लगाए तुष्टिकरण के आरोप, सीएम गहलोत ने पीएम पर बोला हमला

चंद्रशेखर शर्मा

05 May 2023 (अपडेटेड: May 5 2023 3:09 PM)

Rajasthan Assembly Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधे प्रहार किए. केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आऱोप लगाया कि बीजेपी वोटो का ध्रुवीकरण कर सत्ता में बनी रहना चाहती है. गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर तुष्टिकरण के झूंठे आरोप लगाते हैं. जबकि जयपुर ब्लास्ट के आरोपियों को […]

Modi accused of appeasement CM Gehlot attacked the PM
Modi accused of appeasement CM Gehlot attacked the PM
Google CTA

Rajasthan Assembly Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधे प्रहार किए. केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आऱोप लगाया कि बीजेपी वोटो का ध्रुवीकरण कर सत्ता में बनी रहना चाहती है. गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर तुष्टिकरण के झूंठे आरोप लगाते हैं. जबकि जयपुर ब्लास्ट के आरोपियों को कोंग्रस सरकार ने ही मौत की सजा करवाई थी. सीएम ने कहा कि अब उनके अदालत से बरी होने के खिलाफ भी कांग्रेस सरकार अपील कर रही है.

Read more!

दरअसल, सीएम गहलोत ने अजमेर दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार देख रहा हूं, जब यह जनता खुलकर साथ आ रही है कि पिछले 5 बजट हमने पेश किए हैं. जिसमें एक से बढ़कर एक घोषणा हम लेकर आए हैं. उनको हमने लागू करने का भी काम किया है. कॉलेज खुल रहे हैं और जो जनता मांग रही है वह हम दे रहे हैं. जनता की मांगों के आधार पर हम काम कर रहे हैं.

पत्रकारों ने जब अशोक गहलोत से अजमेर में कमजोर होती कांग्रेस को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यहां भी कांग्रेस मजबूत हो रही है. इस बार अजमेर राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ेगा. वहीं, कर्नाटक चुनाव पर बोलते हुए गहलोत ने कहा कि जहां गए, वहां सभी जगह पर माहौल शानदार रहा है. कर्नाटक चुनाव से देश की राजनीति में एक नई शुरुआत होगी और बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू होगी. देश तनाव और दंगों से परेशान हो चुका है.

सीएम ने पिछले साढ़े 4 साल तक घर से चलाई सरकार- बीजेपी
सीएम के दौरे को लेकर सियासत भी गरमा गई है. अजमेर दक्षिण से भाजपा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता अनीता बघेल ने कहा कि गहलोत  पिछले साढ़े चार साल तक अपने आवास पर ही रहे, लेकिन अब जब चुनाव आ रहे हैं तो मुख्यमंत्री अपने घर से निकलकर पिछले 35 दिनों में तीसरी बार अजमेर आ रहे हैं. भदेल ने कहा कि महंगाई राहत केंद्रों में जनता को परेशान किया जा रहा है. जनता प्रदेश की कांग्रेस सरकार से जनता त्रस्त है.