मोदी को सिडनी में याद आई जयपुर की जलेबी और चाट, ऑस्ट्रेलिया के पीएम से बोले- आप जरूर लीजिए स्वाद

राजस्थान तक

24 May 2023 (अपडेटेड: May 24 2023 11:36 AM)

PM Modi Visit to Australia: पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान जयपुर की जलेबी और चाट का जिक्र कर दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि एक बार इसका स्वाद ऑस्ट्रेलिया पीएम को जरूर चखना चाहिए. दरअसल, मोदी सिडनी में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने भारतीय खाने […]

NewsTak
Google CTA

PM Modi Visit to Australia: पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान जयपुर की जलेबी और चाट का जिक्र कर दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि एक बार इसका स्वाद ऑस्ट्रेलिया पीएम को जरूर चखना चाहिए. दरअसल, मोदी सिडनी में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने भारतीय खाने का जिक्र किया.

Read more!

मोदी ने प्रवासी भारतीयों से कहा कि चटकाज की चाट और जयपुर की जलेबी का तो कोई जवाब ही नहीं है. आप लोग कभी अगर इन जगहों पर जाएं तो वहां मेरे मित्र पीएम अल्बनीज को भी जरूर ले जाइएगा. जैसे ही उन्होंने यह बात कही, तभी उन्हें सुन रहे ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बानीज ने भी ठहाके लगाए. 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. उन्होंने इस दौरान कई ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर्स और सीईओ के साथ मुलाकात की है. इस दौरान सिडनी में एक कार्यक्रम को संबोधित भी किया. इससे पहले मोदी ने सेलिब्रिटी सेफ सारा टोड से भी मुलाकात की और इसे लेकर ट्वीट किया. जिसमें लिखा कि “सारा टोड, भारत के प्रति बहुत उत्साहित हैं, जो हमारे व्यंजनों, मसालों के बारे में उनके गहन ज्ञान से परिलक्षित होता है. सिडनी में उनके साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई.