गहलोत सरकार को लेकर बोले मोदी के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कहा -‘बजरंग बली धोबी पछाड़ देंगें’

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार किया है. शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तुष्टिकरण नीति के साथ काम किया. राजस्थान शांति प्रदेश था लेकिन यहां दंगों पर दंगे हुए. लेकिन अबकी बार भगवान बजरंग बली उन्हें धोबी पछाड़ देंगे. मंत्री शेखावत ने कहा कि […]

गहलोत सरकार को लेकर बोले मोदी के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कहा -'बजरंग बली धोबी पछाड़ देंगें'
गहलोत सरकार को लेकर बोले मोदी के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कहा -'बजरंग बली धोबी पछाड़ देंगें'

विशाल शर्मा

follow google news

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार किया है. शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तुष्टिकरण नीति के साथ काम किया. राजस्थान शांति प्रदेश था लेकिन यहां दंगों पर दंगे हुए. लेकिन अबकी बार भगवान बजरंग बली उन्हें धोबी पछाड़ देंगे.

Read more!

मंत्री शेखावत ने कहा कि आजादी के बाद बनी हुई सबसे भ्रष्टाचारी सरकार के विधायको ने लूट मचा रखी है. यही नहीं इनके ही विधायकों ने इनके ऊपर आरोप लगाए हैं. अभी कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का पोस्टर छपा है, अब आगे ट्रेलर भी आएगा.

सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग हो रहा: शेखावत

जयपुर में शुक्रवार को मीडिया से मुख़ातिब होते हुए जोधपुर के सांसद और मोदी सरकार में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग हो रहा है. जबकि महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और खाजूवाला में निर्मम घटना होने के बाद भी अपने राजनैतिक लाभ के लिए मुख्यमंत्री चुप हैं.

    follow google news