किरोड़ीलाल मीणा के कंधे पर अचानक आ बैठा बंदर, बाबा बोले- ‘आज हनुमान जी की कृपा हुई’

राजस्थान तक

31 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 31 2023 6:40 AM)

BJP MP Kirodilal Meena: बीजेपी नेता (bjp leader) और सांसद किरोड़ीलाल मीणा (kirodilal meena) अपने बयानों से अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. लेकिन इस बार उनकी चर्चा की वजह कोई राजनीतिक बयान नहीं बल्कि एक बंदर (monkey) है. दरअसल, रविवार को एक बंदर अचानक उनके कंधे पर आकर बैठ गया जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही […]

किरोड़ीलाल मीणा के कंधे पर अचानक आ बैठा बंदर, बाबा बोले- 'आज हनुमान जी की कृपा हुई'
किरोड़ीलाल मीणा के कंधे पर अचानक आ बैठा बंदर, बाबा बोले- 'आज हनुमान जी की कृपा हुई'
Google CTA

BJP MP Kirodilal Meena: बीजेपी नेता (bjp leader) और सांसद किरोड़ीलाल मीणा (kirodilal meena) अपने बयानों से अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. लेकिन इस बार उनकी चर्चा की वजह कोई राजनीतिक बयान नहीं बल्कि एक बंदर (monkey) है. दरअसल, रविवार को एक बंदर अचानक उनके कंधे पर आकर बैठ गया जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही है. यही नहीं, उन्होंने बंदर को अपनी कार में भी बैठाया और उसे काफी देर तक दुलारते रहे.

Read more!

किरोड़ीलाल मीणा ने बंदर के साथ अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “नमो मर्कटाधीशाय श्रीरामप्रियाय श्रीहनुमते. हर जीव के भीतर ईश्वर का वास देखने वाली भारतीय संस्कृति में वानर का महत्त्व अनुपम है. भगवान् श्रीराम के धर्मयुद्ध में सहायक रहे वानरों को भारतीय श्रीहनुमान जी के रूप में पूजते हैं. आज हनुमान जी की कृपा मुझ पर भी हुई. जय वज्रांग बली.”

सांसद के साथ अठखेलियां करने लगा बंदर

इस पूरे नजारे को कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में बंदर सांसद किरोड़ीलाल मीणा के साथ अठखेलियां करते हुए नजर आ रहा है. बाबा किरोड़ी भी उससे घुलमिल गए. बंदर काफी देर तक तो किरोड़ी के कंधे से चिपका रहा और बाद में कार में बैठ गया. किरोड़ी काफी देर तक उसे अपनी गोद में बैठाए दुलारते रहे.

आदिवासी दिवस की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे किरोड़ी

गौरतलब है कि 9 अगस्त को आदिवासी दिवस है. दौसा जिले के मीणा हाईकोर्ट में आदिवासी दिवस की तैयारियां जोरों पर है. सांसद किरोड़ीलाल मीणा इसी की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे तभी उनकी मुलाकात एक बंदर से हो गई. किरोड़ी ने आदिवासी दिवस पर आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी, वाहनों की पार्किंग और बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: अगर आज हुए लोकसभा चुनाव तो BJP हार जाएगी ये 4 सीटें!