करौली: सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने क्यों मांगी कुंवारों की लिस्ट, जानें

गोपाल लाल

03 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 3 2023 10:34 AM)

Karauli: राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल (Kirodi Lal Meena) मीणा रविवार को करौली दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने कैलादेवी रोड स्थित मामचारी गांव में ग्रामीणों द्वारा आयोजित पद दंगल कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस आदमी ने मुझे महिलाओं से दुष्कर्म का झूठा केस लगवाकर पूरे राजस्थान में बदनाम किया […]

करौली में ग्रामीणों से बोले सांसद किरोड़ीलाल- कुंवारों की लिस्ट दे दो, मैं सभी की शादी करा दूंगा
करौली में ग्रामीणों से बोले सांसद किरोड़ीलाल- कुंवारों की लिस्ट दे दो, मैं सभी की शादी करा दूंगा
Google CTA

Karauli: राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल (Kirodi Lal Meena) मीणा रविवार को करौली दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने कैलादेवी रोड स्थित मामचारी गांव में ग्रामीणों द्वारा आयोजित पद दंगल कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस आदमी ने मुझे महिलाओं से दुष्कर्म का झूठा केस लगवाकर पूरे राजस्थान में बदनाम किया हो ऐसे व्यक्ति को कभी माफ नहीं करना चाहिए.

Read more!

सांसद मीणा ने क्षेत्रीय विधायक और उनके चिर परिचित राजनीतिक दुश्मन राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा का नाम लिए बिना हमला करते हुए बोले की यह राजनीतिक मंच नहीं है लेकिन फिर भी मैं कहना चाहूंगा कि यहां लोग लूटने में लगे हुए हैं, जिसमें मंत्री के भाई, मंत्री के दामाद, मंत्री के बहनोई, मंत्री की बहन सब के सब लूटने में लगे हुए हैं. इन्होंने पूरे राजस्थान को लूट लिया.

खनन घोटाले के आधे पैसों में चंबल का पानी यहां पहुंच जाता

पूरे राजस्थान में जितनी भी खाने चल रही हैं उसमें गहलोत सरकार के राज में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला हुआ है, जिसमें 66,000 करोड़ का घोटाला किया गया है. डॉ. मीणा ने गहलोत पर आरोप लगाते हुए बोला कि गहलोत साहब कहते हैं कि मोदी जी ईआरसीपी को लागू करने में सहयोग नहीं करना चाहते लेकिन मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आपने जो 66000 करोड़ का घोटाला किया है इसमें से अगर आधा ही बचा लेते तो ईआरसीपी का प्रोजेक्ट केवल 37000 करोड़ का है उससे आज चंबल का पानी मामचारी बांध में पहुंच जाता.

विधानसभा हार का दर्द छलका

इस दौरान सांसद किरोड़ी लाल मीणा का दर्द साफ छलक रहा था. पिछले सपोटरा विधानसभा चुनाव की हार पर उन्होंने कहा जब मैं संघर्ष करने आया तो यहां लोगों ने मेरा साथ नहीं दिया. सांसद ने पहली बार अपनी हार का सार्वजनिक रूप दर्द बयां किया.

कुंवारों की लिस्ट दे दो मैं शादी करवा दूंगा

वहीं सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि आज मैं मामचारी के लिए एक बड़ी घोषणा करना चाहता हूं. यहां जितने भी कुंवारे हैं. उन सब की लिस्ट मुझे दे दे दीजिए, मैं मेरे क्षेत्र महवा से सब की शादी करा दूंगा.