नागौर: नशीले जूस और स्पीकर के तार से कत्ल, इंस्टग्राम पर मिले प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ली पति की जान, ऐसे हुआ खुलासा

नागौर में निकिता नामक महिला ने अपने प्रेमी धर्माराम के साथ मिलकर अपने पति मनीष की गन्ने के जूस में जहर पिलाकर हत्या कर दी. सीसीटीवी फुटेज और इंस्टाग्राम चैटिंग के जरिए पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

नौगार न्यूज
नागौर न्यूज

न्यूज तक डेस्क

follow google news

राजस्थान के नागौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्यार और धोखे के चक्कर में एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजड़ गईं. एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

यह खौफनाक कहानी नागौर के एक छोटे से गांव की है. मृतक की पहचान 22 वर्षीय मनीष जांगु के रूप में हुई है. मनीष की शादी बीकानेर की रहने वाली निकिता से सालों पहले हुई थी, लेकिन निकिता का गोना (मुकलावा) अभी कुछ महीने पहले ही हुआ था. घरवालों को उम्मीद थी कि अब दोनों की जिंदगी पटरी पर आ जाएगी, लेकिन निकिता के मन में कुछ और ही चल रहा था.

इश्क और खौफनाक साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि निकिता का अपने ही पड़ोस के गांव के रहने वाले धर्माराम कस्वा के साथ प्रेम संबंध था. दोनों साथ रहना चाहते थे, लेकिन मनीष उनके रास्ते का रोड़ा बना हुआ था. निकिता और धर्माराम ने मिलकर मनीष को रास्ते से हटाने के लिए एक महीने लंबी प्लानिंग की.

अमावस्या के दिन दिया वारदात को अंजाम

आरोपियों ने कत्ल के लिए अमावस्या का दिन चुना. धर्माराम बहाने से मनीष को अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गया. रास्ते में मनीष को गन्ने के जूस में नशीला पदार्थ (सल्फास) मिलाकर पिला दिया गया. जब मनीष बेहोश हो गया, तो धर्माराम ने कार में रखे स्पीकर के तारों से उसका गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को सुनसान सड़क पर फेंक दिया.

इंस्टाग्राम चैटिंग ने खोला राज

शुरुआत में यह मामला एक साधारण हादसा लग रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और मनीष की पत्नी के व्यवहार ने पुलिस को शक में डाल दिया. पुलिस ने जब निकिता और धर्माराम के मोबाइल फोन की जांच की, तो इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई उनकी चैटिंग ने इस पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया.

पुलिस की कार्रवाई

नागौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पत्नी निकिता और उसके प्रेमी धर्माराम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि अन्य सबूतों को पुख्ता किया जा सके.

 

    follow google news