नागौरः फेसबुक पर दोस्ती और प्रेमजाल में फंसाकर रची साजिश, 5 साल बाद मामले का हुआ खुलासा

Kesh Ram

• 10:09 AM • 03 Oct 2023

Rape case in nagaur: नागौर (nagaur news) में फेसबुक के जरिए दोस्ती और फिर प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ रेप (rape case) करने का मामला सामने आया है. इस दौरान आरोपी युवक ने महिला के साथ 5 साल तक शारीरिक संबंध भी बनाए. अब युवक पुलिस की गिरफ्त है. दरअसल, इसे लेकर महिला थाने में […]

NewsTak
Google CTA

Rape case in nagaur: नागौर (nagaur news) में फेसबुक के जरिए दोस्ती और फिर प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ रेप (rape case) करने का मामला सामने आया है. इस दौरान आरोपी युवक ने महिला के साथ 5 साल तक शारीरिक संबंध भी बनाए. अब युवक पुलिस की गिरफ्त है.

Read more!

दरअसल, इसे लेकर महिला थाने में एक महिलान ने रिपोर्ट दी कि फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती राजूराम पुत्र हनुमानराम जाट से उसकी दोस्ती हो गई थी. जिसके बाद राजू राम ने प्रेमजाल में फंसाने के लिए साजिश रची.

उसने शादी का झांसा देकर 5 साल तक सगाई का रिश्ता उसके घर भी भिजवाया. समय-समय दबाव बनाकर अपने साथ बाहर ले जाता और नागौर सहित अन्य जगह की होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

शादी का किया नाटक और खींच ली तस्वीर

इस दौरान महिला ने जब भी विरोध किया तो शादी का वादा करके चुप करा देता था. कई बार बोलने के बाद उसने एक मंदिर में ले जाकर मांग भरते हुए शादी का नाटक भी किया और उसके साथ फोटोज भी खींच ली. बाद में इस फोटो को वायरल करने का दबाव बनाकर लगातार उसका शोषण करता रहा. जब उससे शादी की बात की तो उसने मना कर दिया. पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।