Rajasthan: बनास नदी में 8 दोस्तों की डूबने से मौत के पीछे पता चली नई कहानी, जिंदा बचे शाहरुख ने बताई सच्चाई

Banas River Tonk: राजस्थान के टोंक जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मंगलवार को बनास नदी में नहाने गए जयपुर के 11 युवकों में से 8 युवकों की डूबने से मौत हो गई.

Banas River Tonk
Banas River Tonk

न्यूज तक

follow google news

Banas River Tonk: राजस्थान के टोंक जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मंगलवार को बनास नदी में नहाने गए जयपुर के 11 युवकों में से 8 युवकों की डूबने से मौत हो गई. ये सभी दोस्त गर्मी से राहत पाने और पिकनिक मनाने टोंक गए थे, 

Read more!

जानकारी के मुताबिक, जयपुर से करीब 25 से 31 साल की उम्र के 11 दोस्तों का एक ग्रुप टोंक घूमने पहुंचा था. दोपहर करीब 1:15 बजे, सदर थाना क्षेत्र के कच्चा बांध, पुराना बनास पुलिया के पास ये सभी बनास नदी में नहाने उतरे. नहाते समय कुछ दोस्त गहरे पानी में चले गए और तेज़ बहाव में फंस गए.

कैसे हुआ हादसा

सभी 11 दोस्त टोंंक में बनास नदी के पुराने पुल के पास पिकनिक मानने पहुंचते हैं, इस दौरान 8 दोस्त नहाने के लिए चले जाते हैं बाकि 3 दोस्त खाना बनाने लगते हैं. इसी बीच 8 दोस्त पानी में उतर गए. लेकिन वहां अवैध बजरी खनन के कारण बड़े-बड़े गड्डों का उन्हें अंदाजा नहीं लगा, इसके बाद कुछ दोस्त पानी में समाने लगे. किनारे पर खड़े बाकि दोस्त चिल्लाए और बचाने के लिए पानी में उतर गए. महज 2 से 3 मिनट के अंदर 8 दोस्त एक साथ पानी में समा गए. युवकों के डूबने का शोर सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे. उन्होंने फौरन बचाव अभियान शुरू किया.
 

हादसे में बचे शाहरुख, समीर और सलमान ईद का पर्व मानने के बाद पिकनिक मनाने आए थे. शाहरुख बताते हैं,  हम तीनों खाना बना रहे थे. बाकि दोस्त पानी में उतर गए. इस दौरान जब वह गहराई में जाने लगे और डूबने लगे तो बाकि दोस्त भी चिल्लाकर बनाने के लिए नदीं में उतर गए. लेकिन जिंदा वापस कोई नहीं आ सका.  

कौन बचा और कौन डूबा?

टोंक एसपी विकास सांगवान ने बताया कि इस हादसे में 8 युवकों की मौत हो गई. मरने वाले सभी युवक जयपुर के रहने वाले थे. तीन दोस्त जो खाना बना रहे थे, इसलिए वे बच गए.

    follow google news