खालिस्तान समर्थकों के ठिकानों पर NIA का छापा, जोधपुर के इस शख्स को मिला नोटिस

अशोक शर्मा

27 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 27 2023 7:42 AM)

NIA raid in Rajasthan:आज सुबह से देश के 6 राज्यों में 50 से ज्यादा ठिकानों पर एनआईए (NIA) ने छापेमारी की. एनआईए की यह कार्रवाई खालिस्तान समर्थकों और टेरर फंडिंग को लेकर की जा रही है. इसी के चलते जोधपुर (jodhpur news) जिले के पीपाड़ क्षेत्र में भी छापा मारा. यह कार्रवाई विदेश से हो […]

NewsTak
Google CTA

NIA raid in Rajasthan:आज सुबह से देश के 6 राज्यों में 50 से ज्यादा ठिकानों पर एनआईए (NIA) ने छापेमारी की. एनआईए की यह कार्रवाई खालिस्तान समर्थकों और टेरर फंडिंग को लेकर की जा रही है. इसी के चलते जोधपुर (jodhpur news) जिले के पीपाड़ क्षेत्र में भी छापा मारा. यह कार्रवाई विदेश से हो रहे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के चलते की गई है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसको लेकर एनआईए की टीम ने पीपाड़ थाना क्षेत्र के कोसाणा निवासी सुरजीत बिश्नोई को पूछताछ के बाद नोटिस देकर उसे 3 अक्टूबर को दिल्ली एनआईए में पेश होने का निर्देश दिया है.

Read more!

28 साल सुरजीत के बैंक खाते में विदेश से राशि आने की बात सामने आई है. सूत्रों की माने तो एनआईए ने जोधपुर क्षेत्र में लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े लोगों पर नजर रख यह कार्रवाई की है. माना जा रहा है कि लॉरेंस के मार्फत विदेश से अलग-अलग खातों में बड़ी रकम का लेन-देन हो रहा है.

लॉरेंस बिश्नोई से है कनेक्शन!

इससे पहले भी एनआईए ने जोधपुर जिले में लॉरेंस बिश्नोई के विदेशों से हथियार मांगने के मामलों को लेकर छापेमारी की थी. उसे समय अरविंद बिश्नोई नामक एक युवक को नोटिस दिया गया था. उसे दिल्ली बुलाया गया था. इसके अलावा सुरजीत से पूछताछ भी की गई थी.

गौरतलब है कि यह कार्रवाई राजस्थान के साथ पंजाब और पड़ोसी राज्यों में भी हुई है. आतंकवादियों, गैंगस्टरों और मादक पदार्थों के तस्करों के बीच सांठगांठ के खिलाफ जांच के तहत एनआईए ने छापा मारा. जानकारी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कुल 50 स्थानों पर छापेमारी हुई है.