दुनिया की नजरें जोधपुर पर, उम्मेद भवन में किसकी हो रही रॉयल वेडिंग? जिसमें पहुंच रहे अंबानी-अडानी और विदेशी मेहमान

Nikesh Arora Daughter Wedding: जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक बहुत बड़ी शादी हो रही है. मशहूर बिजनेस लीडर निकेश अरोड़ा की बेटी आयशा, अमेरिकी हॉकी खिलाड़ी जैक ह्यूग्स के साथ सात फेरे ले रही हैं. इस शादी की खास बात यह है कि इसमें मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन शामिल होने जोधपुर पहुंचे हैं.

Nikesh Arora Daughter Wedding
Nikesh Arora Daughter Wedding

अशोक शर्मा

follow google news

Nikesh Arora Daughter Wedding: राजस्थान की 'ब्लू सिटी' जोधपुर में एक बार फिर एक बेहद हाई-प्रोफाइल शादी होने जा रही है. दिग्गज टेक लीडर और पालो अल्टो नेटवर्क्स (Palo Alto Networks) के सीईओ निकेश अरोड़ा की बेटी आयशा अरोड़ा आज 28 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. आयशा अमेरिकी आइस हॉकी खिलाड़ी जैक ह्यूग्स (Jack Hughes) के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लेंगी.

Read more!

चार दिनों तक चलने वाले इस भव्य समारोह की शुरुआत 25 फरवरी से हो चुकी है. 27 फरवरी को मेहरानगढ़ फोर्ट में म्यूजिक नाइट रखी गई है. वहीं 28 फरवरी को उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे होंगे. इस दौरान बालसमंद लेक पैलेस में होली उत्सव भी मनाया गया.

मेहरानगढ़ से उम्मेद भवन तक जश्न

इस शाही शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जोधपुर में कड़े इंतजाम किए गए हैं. शहर के प्रमुख होटलों और आयोजन स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

दुनिया भर से पहुंच रहे खास मेहमान

गुरुवार को उद्योगपति गौतम अडानी चार्टर प्लेन से जोधपुर पहुंचे. अमेरिका के वाणिज्य सचिव हावर्ड लूटनिक भी समारोह में शामिल होने आए. मेहमानों की सूची में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और अनंत अंबानी का नाम भी शामिल है. इसके अलावा उद्योगपति सुनील मित्तल, अभिनेता विवेक ओबेरॉय और अमेरिका के राजदूत सर्जियो गौर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

कौन हैं दूल्हे राजा जैक ह्यूग्स?

जैक ह्यूग्स अमेरिका के जाने-माने आइस हॉकी खिलाड़ी हैं. वह नेशनल हॉकी लीग (NHL) में 'न्यू जर्सी डेविल्स' के लिए खेलते हैं. हाल ही में 2026 विंटर ओलंपिक में उन्होंने कनाडा के खिलाफ विनिंग गोल दागकर अपनी टीम को गोल्ड मेडल दिलाया था. उनका पूरा परिवार इस खेल से जुड़ा है.

वहीं आयशा अरोड़ा के पिता निकेश अरोड़ा वर्तमान में Palo Alto Networks के चेयरमैन और सीईओ हैं. वे वैश्विक टेक इंडस्ट्री के प्रमुख नामों में गिने जाते हैं. हालांकि आयशा के निजी जीवन को लेकर सार्वजनिक जानकारी सीमित है.

जोधपुर की ऐतिहासिक धरोहरों के बीच हो रही यह शाही शादी देश-विदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है.

    follow google news