निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी पर फूटा हनुमान बेनीवाल का गुस्सा! कांग्रेस पर ही लगा दिया बड़ा आरोप

न्यूज तक

• 07:50 PM • 22 Jun 2025

Nirmal Choudhary News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रनेता निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा है.

Hanuman Beniwal
हनुमान बेनीवाल (तस्वीर: इंडिया टुडे)
Google CTA

Nirmal Choudhary News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेता निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी ने प्रदेश की छात्र राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है. निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी के बाद से छात्र आक्रोश में हैं. साथ ही सत्ताधारी और विपक्षी दलों के बीच भी तनातनी बढ़ा गई है. नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस मामले में सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कांग्रेस की खामोशी ने सवाल खड़े किए हैं.

Read more!

आपको बता दें कि निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी 2022 के एक पुराने मामले में हुई थी. उनकी गिरफ्तारी पर हनुमान बेनीवाल का कहना है कि सरकार ने जानबूझकर परीक्षा के दौरान यह कदम उठाया, जिससे कई छात्र प्रभावित हुए. उन्होंने इसे सरकार की कायराना हरकत करार दिया और सवाल उठाया कि अगर मामला पुराना था तो पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

कांग्रेस की चुप्पी: क्या है रणनीति?

बेनीवाल ने आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेसी नेता नहीं चाहते कि निर्मल नया नेतृत्व बनें. सोशल मीडिया पर बयानबाजी तो हो रही है, लेकिन सड़क पर कोई आंदोलन नहीं दिखा. बेनीवाल ने कांग्रेस से सड़क पर उतरने और सरकार पर दबाव बनाने की मांग की.

सचिन पायलट पर कसा तंज

सचिन पायलट के इस मुद्दे पर दिए गए बयान पर बेनीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि पायलट को सिर्फ बयान देने की बजाय सड़क पर उतरना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर पायलट अपनी पार्टी बनाएं और उनसे ज्यादा सीटें जीत लें, तभी उनकी नेतृत्व क्षमता साबित होगी.

छात्र संगठनों के कमजोर होने पर जताई चिंता

हनुमान बेनीवाल ने छात्र संगठनों की कमजोरी पर भी चिंता जताई. उनका कहना है कि विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर हमले और छात्र संघों की निष्क्रियता के कारण पुलिस का हौसला बढ़ा है. उन्होंने बताया कि छात्र संघ चुनावों के लिए उन्होंने कई रैलियां कीं, लेकिन छात्रों की भागीदारी कम रही.