'चाहे आज दो या कल, इस्तीफा तो देना पड़ेगा', जंतर-मंतर पर गरजे निर्मल चौधरी

न्यूज तक डेस्क

• 03:07 PM • 24 Jul 2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन में निर्मल चौधरी ने छात्रों का समर्थन किया. उन्होंने किसान-मजदूरों के बच्चों पर लाठीचार्ज का विरोध करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और कहा कि युवा आंधी-गर्मी की परवाह किए बिना लोकतांत्रिक तरीके से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं.

nirmal choudhary
nirmal choudhary
Google CTA

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र संगठन CJP के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में राजस्थान छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी पहुंचे. उन्होंने NEET-UG परीक्षा धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर जमकर निशाना साधा.

Read more!

निर्मल चौधरी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान, मजदूर और उनके बच्चे जब भी अपने हक की आवाज उठाते हैं, तो उन पर लाठियां और आंसू गैस के गोले चलाए जाते हैं.

उन्होंने कहा कि आज छात्र-छात्राएं आंधी, तूफान, बारिश और भीषण गर्मी के बावजूद सड़कों पर उतरकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं.

निर्मल चौधरी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर मंत्री समय रहते इस्तीफा दे देते हैं, तो यह उनकी भलाई होगी. छात्र शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं और अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.