सेकंड ग्रेड पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड सुरेश ढाका को अग्रिम जमानत नहीं, सलमान खुर्शीद ने की पैरवी

अशोक शर्मा

15 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 15 2023 1:49 AM)

RPSC Second Grade Teacher Paper Leak: सेंकड ग्रेड पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड सुरेश ढाका (Suresh Dhaka) को अग्रिम जमानत नहीं मिल सकी. राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस मदन गोपाल व्यास ने सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में मास्टर माइंड सुरेश ढाका की ओर से पेश द्वितीय अग्रिम जमानत पर लम्बित समस्त प्रकरणों […]

सेकंड ग्रेड पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड सुरेश ढाका को अग्रिम जमानत नहीं, सलमान खुर्शीद ने की
सेकंड ग्रेड पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड सुरेश ढाका को अग्रिम जमानत नहीं, सलमान खुर्शीद ने की
Google CTA

RPSC Second Grade Teacher Paper Leak: सेंकड ग्रेड पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड सुरेश ढाका (Suresh Dhaka) को अग्रिम जमानत नहीं मिल सकी. राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस मदन गोपाल व्यास ने सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में मास्टर माइंड सुरेश ढाका की ओर से पेश द्वितीय अग्रिम जमानत पर लम्बित समस्त प्रकरणों का पूर्ण विवरण पेश करने के निर्देश दिए हैं.

Read more!

याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने कहा कि उनको तथ्यात्मक रिपोर्ट की कॉपी नहीं दी गई है. एएजी अनिल जोशी ने कहा कि सीआरपीसी 172-3 के तहत तथ्यात्मक रिपोर्ट दिखाना भी आवश्यक नहीं है. क्योंकि वो भी केस डायरी का हिस्सा है. इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के न्यायिक दृष्टांत भी पेश किए.

सम्पूर्ण रिपोर्ट पेश करने के लिए वक्त मांगा

एएजी जोशी ने कहा कि पांच मुकदमें लम्बित हैं. अभियुक्त के खिलाफ पुलिस थाना सविना उदयपुर में भी एक प्रकरण विचाराधीन है. जिसका उल्लेख नहीं किया गया है. उसकी सम्पूर्ण रिपोर्ट पेश करने के लिए वक्त दिया जाए, इस पर कोर्ट ने 20 जुलाई को अभियुक्त खिलाफ सभी लम्बित प्रकरणों का पूर्ण विवरण पेश करने का समय दिया है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी.

सेकंड ग्रेड पेपर लीक में आया था नाम

आपको बता दें दिसंबर 2023 में  हुए सेकंड ग्रेड पेपर लीक मामले में सुरेश ढाका का नाम सामने आया था. जिसके बाद से पुलिस सुरेश ढाका की तलाश कर रही है. सुरेश ढाका जयपुर में एक निजी कोचिंग चलाता है. ढाका पर सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने का आरोप हैं.