बहन की इस हरकत का पता चलने पर भाइयों ने उसे दे दी मौत! जानें पूरा मामला

Woman’s dead body found in Dholpur: राजस्थान के धौलपुर (Dholpur news) के एक तालाब में 30 साल की विवाहिता का शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आगरा निवासी विवाहिता के देवर ने बताया है कि उसकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके भाइयों ने ही की थी. लेकिन भाइयों ने अपनी […]

बहन की इस हरकत का पता चलने पर भाइयों ने उसे दे दी मौत! जानें पूरा मामला
बहन की इस हरकत का पता चलने पर भाइयों ने उसे दे दी मौत! जानें पूरा मामला

Umesh Mishra

follow google news

Woman’s dead body found in Dholpur: राजस्थान के धौलपुर (Dholpur news) के एक तालाब में 30 साल की विवाहिता का शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आगरा निवासी विवाहिता के देवर ने बताया है कि उसकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके भाइयों ने ही की थी. लेकिन भाइयों ने अपनी ही बहन की हत्या क्यों की, इसकी वजह भी काफी हैरान करने वाली है.

Read more!

मृतका अनीता के देवर लखन कुमार ने बसई डांग पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है. लखन ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय भाभी का ससुराल और पीहर दोनों आगरा में ही है. उसका पति धर्मवीर करीब तीन साल से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है. इस दौरान अनीता ने अपने मकान में रतन सिंह नामक शख्स को किराए पर रख लिया. पिछले तीन साल से रतन सिंह के साथ अनीता के अवैध संबंध चल रहे थे जिससे उसके पीहर पक्ष के लोग भी नाराज थे.

भाइयों ने ऐसे बनाया बहन की हत्या का प्लान
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी भाभी अनीता के भाई लोकेश, राजू और विकास 22 जून को उसके ससुराल आए और उसे पीहर ले जाने की बात कहकर ले गए. तीनों आरोपी अपनी बहन को 22 जून की रात को ही धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड के एनएच ग्यारह बी पर लेकर आए और उसकी हत्या करने के बाद पैर बांधकर तालाब में फेंक दिया. पुलिस ने शिकायत पर तीनों आरोपी भाइयों लोकेश, राजू और विकास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बसई डांग थाना एसएचओ मोहन सिंह ने बताया कि 35 वर्षीय अनिता निवासी आगरा की शिनाख्त होने पर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया हैं. जांच में मृतका की हत्या उसके भाइयों के द्वारा किये जाने की संभावना प्रतीत हो रही हैं. मामले में जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: धौलपुर: पत्नी का ससुर से था आपत्तिजनक संबंध! पति ने उठाया ये खौफनाक स्टेप

    follow google news