Opinion poll: बीजेपी-कांग्रेस को मिलेगा किस जाति का साथ? ये आंकड़ें दोनों पार्टियों को कर देंगे हैरान!

राजस्थान तक

• 05:16 PM • 27 Oct 2023

Opinion poll about rajasthan election 2023: राजस्थान में चुनाव (rajasthan election 2023) के लिए मतदान को लेकर 1 महीने से भी कम समय बचा है. बीजेपी, कांग्रेस ने जहां करीब 50 फीसदी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. वहीं, 26 अक्टूबर को हनुमान बेनीवाल और चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन कर सबको चौंका दिया. […]

NewsTak
Google CTA

Opinion poll about rajasthan election 2023: राजस्थान में चुनाव (rajasthan election 2023) के लिए मतदान को लेकर 1 महीने से भी कम समय बचा है. बीजेपी, कांग्रेस ने जहां करीब 50 फीसदी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. वहीं, 26 अक्टूबर को हनुमान बेनीवाल और चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन कर सबको चौंका दिया. अब दलित और जाट वोट को लेकर कई तरह के कयास लग रहे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि विधानसभा चुनाव के लिए तमाम जातियां किस पार्टी को वोट करेगी? अब इसे लेकर जवाब भी सामने आ गया है. इंडिया टीवी-सीएनएक्स सर्वे (survey) में आंकड़ें सामने आ गए हैं. जिसके मुताबिक राजपूत, बनिया और ओबीसी बीजेपी को बढ़त दे सकते हैं. वहीं, कांग्रेस को माली, गुर्जर और जाटव का साथ मिल सकता है.

Read more!

सर्वे के मुतािबक 73 फीसदी राजपूत आबादी भाजपा, 15 फीसदी राजपूत आबादी कांग्रेस और 12 फीसदी राजपूत आबादी अन्य के साथ है. जबकि 64 फीसदी बनिया वोटर बीजेपी और 20 फीसदी कांग्रेस के साथ दिख रहे हैं. जबकि 16 फीसदी बनिया वोटर्स दोनों ही दलों को वोट नहीं करना चाहते.

इसके अलावा जाट का एक बज़ा तबका बीजेपी के साथ दिखाई दे रहा है. 44 फीसदी जाट मतदाताओं ने बीजेपी और 24 फीसदी ने कांग्रेस को अपनी पसंद बताया. ऐसे ही गुर्जर में 27 फीसदी बीजेपी, 63 फीसदी कांग्रेस, माली में 84 फीसदी कांग्रेस और 12 फीसदी तबका बीजेपी के साथ है. जबकि बात ओबीसी वोट की करें तो यहां भी बीजेपी बाजी मारती हुई दिख रही है. 45 फीसदी ओबीसी बीजेपी और 42 ओबीसी कांग्रेस को वोट कर सकते हैं. साथ ही 65 फीसदी मीणा बीजेपी और 18 फीसदी मीणा की पसंद कांग्रेस है.

मुस्लिम वोट किसके साथ?

सर्वे में यह सामने आया कि भील समाज का 32 फीसदी तबका बीजेपी और 46 फीसदी कांग्रेस के साथ खड़ा है. वहीं, अहम सवाल मुस्लिम समुदाय को लेकर भी है. साल 2011 के जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक कुल आबादी 6.85 करोड़ है, जिसमें 62.15 लाख (9.07 फीसदी) मुस्लिम समुदाय से आते हैं. विधानसभा की 40 सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम समुदाय का प्रभाव देखने को मिलता है. जिसके चलते प्रदेश की 24 सीटों पर मुस्लिम वोट बैंक निर्णायक हो जाता है. इस ओपिनियन पोल की मानें तो इस वोटबैंक का महज 3 फीसदी हिस्सा ही बीजेपी के साथ है. जबकि कांग्रेस को 92 फीसदी और अन्य को 5 फीसदी मुस्लिम वोट मिल सकते हैं.