Rajasthan Opinion Poll: कुल 200 सीटों पर बीजेपी भारी अंतर से कांग्रेस को पछाड़ रही

राजस्थान तक

27 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 27 2023 2:44 PM)

Rajathan Election Opinion Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर पहला ओपिनियन पोल सामने आया है. इस ओपनियन पोल के मुताबिक, यदि आज की तारीख में राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) हो तो बीजेपी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी. सर्वे में बीजेपी में सीएम के चेहरे पर वसुंधरा राजे को लोगों ने […]

Rajasthan Opinion Poll: कुल 200 सीटों पर बीजेपी भारी अंतर से कांग्रेस को पछाड़ रही!
Rajasthan Opinion Poll: कुल 200 सीटों पर बीजेपी भारी अंतर से कांग्रेस को पछाड़ रही!
Google CTA

Rajathan Election Opinion Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर पहला ओपिनियन पोल सामने आया है. इस ओपनियन पोल के मुताबिक, यदि आज की तारीख में राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) हो तो बीजेपी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी. सर्वे में बीजेपी में सीएम के चेहरे पर वसुंधरा राजे को लोगों ने पहली पसंद माना है.

Read more!

एबीपी न्यूज सी वोटर सर्वे में प्रदेश की कुल 200 विधानसभा सीटों का गणित सामने आया है. इसमें 200 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 109-119 सीटें मिल रही हैं. वहीं कांग्रेस को 78-88 और अन्य को 1-5 सीटें मिल रही हैं.

बीजेपी सभी रीजन में आगे
आज की तरीख में चुनाव हो जाए तो बीजेपी लगभग सभी रीजन में बढ़त ले रही है. ढूंढाड़ इलाके में बीजेपी को 31-35 सीटें, मारवाड़ में 30-34 सीटें, मेवाड़ में 26-30, शेखावाटी में 8-12 और हाड़ौती में 9-13 सीटें मिल रही हैं. वहीं कांग्रेस को ढूंढाड़ में 23-27 सीटें, मारवाड़ में 25-29, मेवाड़ में 12-16, शेखावाटी में 9-13 और हाड़ौती में 4-8 मिल रही हैं.

ढूंढाड़ रीजन- 58 सीटों वाला ढूंढाड़ इलाके में जयपुर भी आता है. ये चित्रकला शैली है इस इलाके की. इसी के नाम पर इसका नाम पड़ा. 8 जिले आते हैं. इसी इलाके से पायलट आते हैं.

वोट शेयर
बीजेपी 46 फीसदी
कांग्रेस 42 फीसदी
अन्य 12 फीसदी

सीटें-
बीजेपी- 31 से 35 सीटें
कांग्रेस- 23-27 सीटें
अन्य- 0-2 सीटें

 

मारवाड़ रीजन-
ये सबसे बड़ा इलाका है. कुल 61 सीटें आती हैं. ये पश्चिमी इलाका है. इसमें 10 जिले हैं. इसी इलाके से सीएम गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत आते हैं. यह जाट, राजपूत और ओबीसी बहुल इलाका है.

वोट शेयर
बीजेपी 42 फीसदी
कांग्रेस 40 फीसदी
अन्य 18 फीसदी

सीटें-
बीजेपी 30-34 सीटें
कांग्रेस 25- 29 सीटें
अन्य 0-4

 

मेवाड़ रीजन- बीजेपी ने पिछली बार भी इस रीजन में बढ़त बनाई थी और इस बार भी बढ़त बना रही है.

वोट शेयर (43 सीट)
बीजेपी 50 फीसदी
कांग्रेस 39 फीसदी
अन्य 11 फीसदी

सीटें-
बीजेपी 26-30
कांग्रेस 12-16
अन्य 0-2

 

शेखावाटी रीजन- शेखावटी इलाके को किसानों का गढ़ माना जाता है. जहां पूरे राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के नाम पर लोग वोट डालते हैं तो वहीं शेखावाटी में उतना ही प्रभाव सीपीएम, बसपा और निर्दलीय उम्मीदवारों का होता है.

वोट शेयर (21 सीट)
बीजेपी 43 फीसदी
कांग्रेस 45 फीसदी
अदर 12 फीसदी

सीटें
बीजेपी 8 से 12 सीट
कांग्रेस 9-13 सीट
अदर 0-1 सीट

 

हाड़ौती रीजन- इस इलाके में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे का प्रभाव माना जाता है.

वोट शेयर-
बीजेपी 53 फीसदी
कांग्रेस 44 फीसदी
अदर 3 फीसदी

सीटें-
बीजेपी- 9 से 13
कांग्रेस- 4-8
अदर- 0 से 1

राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा: राज्यवर्धन सिंह राठौड़
ओपिनियन पोल के आंकड़ों पर बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एबीपी न्यूज से कहा कि राजस्थान में सत्ता विरोधी लहर नहीं है. वहीं बीजेपी सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने दावा किया कि राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा.

यह भी पढ़ें: सर्वे: राजस्थान में आज की तारीख में हो जाए चुनाव तो कौन बनेगा CM?