आम आदमी पार्टी की भी लिस्ट होगी जारी, जानिए क्या AAP का चुनावी प्लान?

राजस्थान तक

• 03:49 AM • 20 Oct 2023

AAP’s first candidate list: बीजेपी (bjp) की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) की भी लिस्ट जल्द जारी हो सकती है. इसके लिए राजस्थान (rajasthan news) की हर सीट पर संभावित उम्मीदवारों का चयन हो गया है. साथ ही चुनाव प्रचार की रणनीति भी तैयार हो गई है. राज्य में […]

NewsTak
Google CTA

AAP’s first candidate list: बीजेपी (bjp) की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) की भी लिस्ट जल्द जारी हो सकती है. इसके लिए राजस्थान (rajasthan news) की हर सीट पर संभावित उम्मीदवारों का चयन हो गया है. साथ ही चुनाव प्रचार की रणनीति भी तैयार हो गई है. राज्य में व्यापारियों, किसानों, महिलाओं और शिक्षा से जुड़े लोगों को साधने के लिए आम आदमी पार्टी टाउन हॉल करेगी. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रचार करेंगे.

Read more!

पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने खास बातचीत में कहा कि राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस घबराई हुई हैं, दोनों पार्टियां AAP से डरती हैं. AAP से कांग्रेस डर गई है. राजस्थान में अब तक कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है.

क्यों घोषित नहीं हो रही लिस्ट

वहीं, लिस्ट जारी नहीं होने को लेकर भी प्रभारी ने वजह बताते हुए कहा “पितृ पक्ष की वजह से घोषणा रुकी हुई थी. इसके लिए जल्द ही PAC फैसला लेगी और पहली लिस्ट जारी होगी. सभी 200 सीट पर AAP अकेले और मजबूती से चुनाव लड़ेगी.”

कांग्रेस से नहीं होगा गठबंधन

इससे पहले भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की खबरें सामने आई थी. जिसे लेकर कहा गया कि विपक्षी गठबंधन ‘I.N.D.I.A’ के बाद आम आदमी पार्टी राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पीछे हटेगी और कांग्रेस की मदद करेगी. जिसके बाद विनय मिश्रा ने इसे अफवाह बताया था. उनका कहना था कि पार्टी के चुनाव नहीं लड़ने की बात कोरी अफवाह है, जिसका कोई आधार नहीं है.