पायलट के अल्टीमेटम पर अब पार्टी प्रभारी ने भी दिया बयान, रंधावा ने कही ये बात

राजस्थान तक

25 May 2023 (अपडेटेड: May 25 2023 9:14 AM)

Congress Meeting: कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस राजस्थान समेत अगले 5 राज्यों के चुनाव पर फोकस कर रही है. जिसे लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आलाकमान दिल्ली में बैठक करेगा. बैठक को लेकर अब पार्टी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बयान दिया है. उन्होंने […]

पायलट के गढ़ में प्रभारी रंधावा ने दिया बयान, कहा- इनमें लग्न और ईमानदारी हैं, हमेशा विधायक रहेंगे
पायलट के गढ़ में प्रभारी रंधावा ने दिया बयान, कहा- इनमें लग्न और ईमानदारी हैं, हमेशा विधायक रहेंगे
Google CTA

Congress Meeting: कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस राजस्थान समेत अगले 5 राज्यों के चुनाव पर फोकस कर रही है. जिसे लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आलाकमान दिल्ली में बैठक करेगा. बैठक को लेकर अब पार्टी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बयान दिया है. उन्होंने बताया कि इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत कई नेता मौजूद रहेंगे. इस दौरान उन्होंने पायलट के अल्टीमेटम पर भी जबाव दिया.

Read more!

गुरुवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सचिन पायलट ने पार्टी को कोई अल्टीमेटम नहीं दिया है. जिसको अल्टीमेटम दिया है, वहीं जबाव देंगे. रंधावा ने कहा कि दिल्ली में कल कांग्रेस आलाकमान की प्रस्तावित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत, पीसीसी प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा, पायलट, मंत्री बृजेंद्र ओला, प्रताप सिंह खाचरियावास और महेश जोशी मौजूद रहेंगे.

यह बैठक कई मायनों में अहम है. पायलट और गहलोत के मुद्दे को लेकर भी मंथन होने की संभावना है. गौरतलब है कि 11 मई को शुरु हुई जन संघर्ष यात्रा के समापन के बाद पायलट ने गहलोत सरकार को भी अल्टीमेटम दिया था. पायलट की ओर से रखी गई 3 मांगे पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी दी थी. जिसके चलते कांग्रेस में सियासी हलचल तेज है.