बीजेपी ने सीएम फेस घोषित नहीं करके कर दी बड़ी गलती! फलोदी सट्टा बाजार का बड़ा दावा

राजस्थान तक

• 10:25 AM • 18 Nov 2023

Phalodi batting market: राजस्थान (rajasthan news) विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. 25 नवंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा. जबकि नतीजे 3 दिसंबर को होगा. कांग्रेस-बीजेपी समेत सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरा जोर लगा दिया है. इस बीच फलोदी (Phalodi satta bazar) सट्‌टा बाजार के दावों […]

NewsTak
Google CTA

Phalodi batting market: राजस्थान (rajasthan news) विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. 25 नवंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा. जबकि नतीजे 3 दिसंबर को होगा. कांग्रेस-बीजेपी समेत सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरा जोर लगा दिया है. इस बीच फलोदी (Phalodi satta bazar) सट्‌टा बाजार के दावों ने हलचल तेज कर दी है. सट्टा बाजार ने बता दिया है कि किस पार्टी को बहुमत मिल सकता है?

Read more!

सट्टा बाजार की बात इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यहां का आंकलन अब तक सटीक रहा है. खास बात यह है कि फलोदी हो या बीकानेर, यहां के सटोरिये देश ही नहीं बल्कि दुनिया की राजनीतिक, खेल की गतिविधियां और बारिश जैसे अनुमान पर अपनी नजर रखते हैं. यहां ऐसे मामलों पर सट्टा लगता है. इसी के चलते फलोदी का सट्टा बाजार देश और दुनिया में अपना अलग स्थान रखता है.

सट्टा बाजार में कांग्रेस का भाव ज्यादा

दरअसल, सट्टा बाजार में हारने वाली पार्टी पर भाव ज्यादा होता है, जबकि जीतती हुई पार्टी पर भाव कम होता है. इस लिहाज से देखें तो बीजेपी को बहुमत मिल सकता है. क्योंकि बाजार में कांग्रेस का भाव कम चल रहा है. दरअसल, कांग्रेस और बीजेपी दोनों के भाव ऊपर-नीचे हो रहे हैं. अब बीजेपी पर 20-25 पैसे का भाव लगाया जा रहा है. वहीं कांग्रेस के लिए भाव ढाई से तीन रुपए चल रहा है. वहीं, बीजेपी के लिए बाजार में 110 सीटें तक मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं, कांग्रेस को 70 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है.

बीजेपी को मिल सकती थी 140 सीटें!

खास बात यह है कि बीजेपी के लिए इसी सर्वे में 140 सीटों की संभावना भी जाहिर की गई है. लेकिन इसमें पार्टी की एक बड़ी रणनीतिक चूक की ओर इशारा किया गया है. फलोदी के सटोरियों की मानें तो यदि वसुंधरा राजे को सीएम फेस बनाया गया तो BJP को 140 सीटें तक मिल सकती थी. यानी वसुंधरा राजे के सीएम फेस ना बनाने का नुकसान साफ तौर पर 30 सीटों पर बताया जा रहा है.