World cup में फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान फेल होने के बाद बीजेपी समर्थकों की धड़कनें तेज!

राजस्थान तक

• 08:07 AM • 20 Nov 2023

Phalodi satta bazar: वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की हार ने हर देशवासी को निराश कर दिया. फाइनल मैच में फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान भी फेल हो गया. दरअसल, जहां भारत-ऑस्ट्रेलिया में से अपने हिसाब से विजेता टीम का आंकलन कर रहे थे. वहीं, Phalodi Satta Bajar का अनुमान था कि भारतीय टीम […]

NewsTak
Google CTA

Phalodi satta bazar: वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की हार ने हर देशवासी को निराश कर दिया. फाइनल मैच में फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान भी फेल हो गया. दरअसल, जहां भारत-ऑस्ट्रेलिया में से अपने हिसाब से विजेता टीम का आंकलन कर रहे थे. वहीं, Phalodi Satta Bajar का अनुमान था कि भारतीय टीम तीसरी बार World Cup खिताब जीत रही है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम की हार निश्चित है. जबकि मैच के परिणाम बिल्कुल विपरीत रहे. लेकिन इस मैच के बाद अब राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) के नतीजों को लेकर बात होने लगी है. जिसके बाद बीजेपी समर्थकों की बैचेनी भी बढ़ गई है.

Read more!

दरअसल, राजस्थान चुनाव को लेकर फलोदी सट्‌टा बाजार ने बीजेपी को बहुमत का दावा किया है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों के भाव ऊपर-नीचे हो रहे हैं. जिसमें बाजार ने बीजेपी को 110 सीटें तक मिलने की संभावना जताया है. वहीं, कांग्रेस को 70 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. अब बीजेपी पर 20-25 पैसे का भाव लगाया जा रहा है. वहीं कांग्रेस के लिए भाव ढाई से तीन रुपए चल रहा है.

वसुंधरा राजे को लेकर भी जताया था अनुमान

खास बात यह है कि बीजेपी के लिए इसी सर्वे में 140 सीटों की संभावना भी जाहिर की गई है. लेकिन इसमें पार्टी की एक बड़ी रणनीतिक चूक की ओर इशारा किया गया है. फलोदी के सटोरियों की मानें तो यदि वसुंधरा राजे को सीएम फेस बनाया गया तो BJP को 140 सीटें तक मिल सकती थी. यानी वसुंधरा राजे के सीएम फेस ना बनाने का नुकसान साफ तौर पर 30 सीटों पर बताया जा रहा है.

फलोदी सट्टा बाजार की बातें क्यों?

दरअसल, सट्टा बाजार में हारने वाली पार्टी पर भाव ज्यादा होता है, जबकि जीतती हुई पार्टी पर भाव कम होता है. ऐसे में वोटिंग से 8 दिन पहले बीजेपी की सीटें भले ही थोड़ी कम होती हुई दिख रही हैं फिर भी जीतने की संभावना प्रबल बताई जा रही है. खास बात यह है कि फलोदी हो या बीकानेर, यहां के सटोरिये देश ही नहीं बल्कि दुनिया की राजनीतिक, खेल की गतिविधियां और बारिश जैसे अनुमान पर अपनी नजर रखते हैं. यहां ऐसे मामलों पर सट्टा लगता है. कहा यह भी जाता है कि यहां का आंकलन बिल्कुल सटीक होता है. इस कारण फलोदी का सट्टा बाजार देश और दुनिया में अपना अलग स्थान रखता है.