Rajasthan Exit Poll 2023: आ गया फलौदी सट्टा बाजार का एग्जिट पोल, किस पार्टी को मिल रही कितनी सीटें? जानें

Phalodi Satta Bazaar Exit Poll 2023: फलौदी सट्टा बाजार के एग्जिट पोल के मुताबिक, 115-117 सीटें बीजेपी की आ रही है. 69-71 सीटें कांग्रेस और 16-18 निर्दलीयों को मिल सकती हैं.

Phalodi Exit Poll 2023 आ गया फलौदी सट्टा बाजार का एग्जिट पोल, किस पार्टी को मिल रही कितनी सीटें जानें
Phalodi Exit Poll 2023 आ गया फलौदी सट्टा बाजार का एग्जिट पोल, किस पार्टी को मिल रही कितनी सीटें जानें

राजस्थान तक

follow google news

Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान के बाद प्रदेशवासियों को एग्जिट पोल (Rajasthan Election Exit Poll Results 2023) का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच फलोदी (Phalodi Satta Bazar) के सट्टा बाजार ने भी अपना एग्जिट पोल जारी किया है. फलौदी के एग्जिट पोल के मुताबिक, पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनने जा रही है.

Read more!

‘राजस्थान तक’ के संवाददाता ने फलौदी सट्टा बाजार के एक सटौरिये से बातचीत की. उन्होंने बताया कि फलौदी के एग्जिट पोल के मुताबिक, 115-117 सीटें बीजेपी की आ रही है. 69-71 सीटें कांग्रेस और 16-18 सीटें निर्दलीयों को मिल सकती हैं. सटौरिये ने आगे बताया कि बीजपी की सरकार का भाव 18 से 20 पैसे का है. वहीं कांग्रेस की सरकार के लिए भाव 4.5 से 5 रुपये का चल रहा है.

इन बागियों के लिए खुशखबरी!

फलौदी के सटौरिये ने बताया कि इस बार अपनी पार्टी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कई उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. इनमें से कई उम्मीदवारों के जीतने की बात कही जा रही है. बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से बीजेपी से बागी होकर चुनाव लड़ रहे रविंद्र सिंह भाटी के बारे में सटौरिये ने कहा कि उनके जीतने के चांस 90 फीसदी है. वहीं बाड़मेर विधानसभा सीट से बीजेपी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रही प्रियंका चौधरी के भी जीतने की संभावना जताई गई है.

सीएम फेस के रूप में चौंकाने वाला नाम आया सामने

राजस्थान तक से बातचीत में फलौदी सट्टा बाजार के शख्स ने बताया कि अगर बहुमत से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो ओम बिरला भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं. लेकिन अगर बहुमत के करीब 105-110 सीटें बीजेपी को मिलती है तो फिर वसुंधरा राजे को भी सीएम बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan exit poll 2023: एग्जिट पोल क्या है और कितने सटीक होते हैं, यहां जानें सब कुछ

    follow google news