Phalodi Satta Bazaar: फलोदी सट्टा बाजार ने राजस्थान की इस हॉट सीट पर सबको चौंकाया! सामने आया ये बड़ा अपडेट

फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) के ताजा भावों ने राजस्थान की सियासत में हलचल पैदा कर दी है.

phalodi satta bazaar
phalodi satta bazaar

राजस्थान तक

follow google news

Phalodi Satta Bazar : राजस्थान में सभी 25 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान संपन्न हो गया था. अब लोगों को 4 जून का इंतजार है, जब प्रदेश की सभी सीटों का रिजल्ट सामने होगा. लेकिन इस बीच फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) के ताजा भावों ने सूबे की सियासत को गर्मा दिया है. प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक झालावाड़-बारां सीट (jhalawar-baran seat) पर भी फलोदी के भावों ने सभी को चौंका दिया है. 

Read more!

झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर भाजपा के दुष्यन्त सिंह (dushyant singh) और कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया चुनावी मैदान में हैं. यह सीट राजस्थान में बहुत अहम मानी जाती रही है. फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने झालावाड़-बारां सीट पर बीजेपी-कांग्रेस के उम्मीदवारों के जो रेट लगाए हैं वो कांग्रेस के लिए काफी चिंताजनक है.

 

 

क्या है फलोदी सट्टा बाजार का ताजा भाव?

फलोदी सट्टा बाजार में भारतीय जनता पार्टी के दुष्यन्त सिंह का ताजा भाव 5-10 पैसे और कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया का रेट 10 रुपए चल रहा है. दरअसल, फलोदी सट्टा बाजार में जिस प्रत्याशी का रेट कम होता है, उसके जीतने के चांज उतने ही ज्यादा होते हैं. इस हिसाब से झालावाड़-बारां सीट पर बीजेपी प्रत्याशी दुष्यंत सिंह कांग्रेस प्रत्याशी से काफी आगे नजर आ रहे हैं. बहरहाल, सट्टा बाजार चाहे जो भी कहे, लेकिन इस सीट की पूरी तस्वीर तो 4 जून को ही स्पष्ट हो पाएगी.

    follow google news