पायलट ने CM गहलोत को अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, ट्वीट कर कही ये बात

राजस्थान तक

03 May 2023 (अपडेटेड: May 3 2023 6:25 AM)

CM Ashok Gehlot Birthday: आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन है और वह 72 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर हर कोई उन्हें बधाई और शुभकामना संदेश दे रहा है. पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत […]

पायलट के अनशन के बाद विधायकों को राजी रखने के लिए गहलोत ने अपनाया नया पैंतरा
पायलट के अनशन के बाद विधायकों को राजी रखने के लिए गहलोत ने अपनाया नया पैंतरा
Google CTA

CM Ashok Gehlot Birthday: आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन है और वह 72 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर हर कोई उन्हें बधाई और शुभकामना संदेश दे रहा है. पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.

Read more!

पायलट ने ट्वीट करते हुए लिखा- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं. गौरतलब है कि काफी लंबे समय से राजस्थान कांग्रेस के अंदर सचिन पायलट और सीएम गहलोत के बीच फेस वॉर चल रहा है.

पीएम मोदी ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.

आदिवासियों के बीच मनाएंगे अपना 72वां जन्मदिन
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बुधवार को मेवाड़ के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह आदिवासियों के साथ अपना 72वां जन्मदिन मनाएंगे. वह कई गांवों का दौरा कर महंगाई राहत शिविरों का भी जायजा लेंगे. सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

यह भी पढ़ें: Birthday Special: शादी से लेकर राजनीति में आने तक, जानें CM गहलोत से जुड़ी ये 5 रोचक बातें