जोधपुर: गैस सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ितों से मिलने पहुंचे सचिन पायलट, कहा- सरकार और मदद करे

अशोक शर्मा

20 Dec 2022 (अपडेटेड: Dec 20 2022 8:11 AM)

Sachin Pilot in Jodhpur: प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार सुबह जोधपुर पहुंचे. यहां से वे सीधे भूंगरा गांव के लिए रवाना हुए. रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भूंगरा की गैस सिलेंडर ब्लास्ट की घटना बहुत बड़ी त्रासदी है. जितनी हो सके सब को मदद करनी चाहिए. […]

NewsTak
Google CTA

Sachin Pilot in Jodhpur: प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार सुबह जोधपुर पहुंचे. यहां से वे सीधे भूंगरा गांव के लिए रवाना हुए. रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भूंगरा की गैस सिलेंडर ब्लास्ट की घटना बहुत बड़ी त्रासदी है. जितनी हो सके सब को मदद करनी चाहिए. राज्य सरकार ने भी मदद की है, केंद्र सरकार भी कर रही है. सचिन पायलट ने सरकार की ओर से दी गई सहायता राशि पर भी सवाल खड़े किए और कहा की गरीब परिवार है सरकार को और सहायता देनी चाहिए.

Read more!

पायलट ने कहा कि हम सबको मिलकर पीड़ित परिवारों का संबल बढ़ाना चाहिए. भारत जोड़ो यात्रा पर बात करते हुए पायलट ने कहा कि इस यात्रा का तोड़ विपक्ष के पास नहीं है. राहुल गांधी की यात्रा लगातार सफल हो रही है. वह जहां भी जा रहे हैं, उनको अपार समर्थन मिल रहा है.

राहुल गांधी द्वारा प्रदेश सरकार के मंत्रियों के पैदल चलने के फार्मूले का समर्थन करते हुए पायलट ने कहा कि जब हम पैदल चलते हैं, जनता के बीच जाते हैं, तो उनके दुख दर्द का हमें पता चलता है. मैं खुद पिछले समय से उनके साथ चल रहा हूं तो मुझे भी इसका एहसास हुआ है. मैं समझता हूं राहुल गांधी के फार्मूले को लागू किया जाएगा और जनता के बीच जाकर हम जनता की भावना समझेंगे.

यह भी पढ़ें: अचानक रात को प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचे CM गहलोत, इस दिक्कत के चलते करीब 30 मिनट तक रहे अंदर!

पायलट ने कहा जनप्रतिनिधि का दायित्व है और वह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को देखेंगे नहीं तो समाधान नहीं निकलेगा. सड़क पर चलने से ही समाधान भी कर पाएंगे. राहुल गांधी के सुझाव को सभी ने स्वीकार किया है. सचिन पायलट भूंगरा से वापस आकर एमजीएच जाएंगे और वहां भर्ती पीड़ितों और परिजनों से मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: अलवर में बच्चे दिखा रहे थे मार्शल आर्ट, राहुल गांधी बोले, रुको- मैं बताता हूं एक ट्रिक