पायलट समर्थक अभिमन्यु पूनिया को यूथ कांग्रेस चुनाव में मिले सबसे ज्यादा वोट, इंटरव्यू के बाद होगी घोषणा

राजस्थान तक

• 01:32 AM • 13 May 2023

Rajasthan Youth Congress elections: राजस्थान यूथ कांग्रेस का परिणाम कल रात 9:00 बजे जारी हो गया है. इंडियन यूथ कांग्रेस की वेबसाइट पर यह परिणाम जारी किया गया. वेबसाइट पर स्टेट प्रेजिडेंट, जिला प्रेजिडेंट, जनरल सेक्रेटरी से लेकर कई पदाधिकारियों का रिजल्ट जारी किया गया है. यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर पायलट के कट्टर समर्थक […]

पायलट समर्थक अभिमन्यु पूनिया को यूथ कांग्रेस चुनाव में मिले सबसे ज्यादा वोट, इंटरव्यू के बाद
पायलट समर्थक अभिमन्यु पूनिया को यूथ कांग्रेस चुनाव में मिले सबसे ज्यादा वोट, इंटरव्यू के बाद
Google CTA

Rajasthan Youth Congress elections: राजस्थान यूथ कांग्रेस का परिणाम कल रात 9:00 बजे जारी हो गया है. इंडियन यूथ कांग्रेस की वेबसाइट पर यह परिणाम जारी किया गया. वेबसाइट पर स्टेट प्रेजिडेंट, जिला प्रेजिडेंट, जनरल सेक्रेटरी से लेकर कई पदाधिकारियों का रिजल्ट जारी किया गया है. यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर पायलट के कट्टर समर्थक अभिमन्यु पूनिया को सबसे अधिक वोट मिले हैं. लेकिन अभी प्रदेशाध्यक्ष बनने की घोषणा होना बाकी है. दिल्ली में इंटरव्यू के बाद इसकी घोषणा की जाएगी.

Read more!

अगर बात हैं स्टेट प्रेसिडेंट की तो उसमें सबसे अधिक वोट पाकर अभिमन्यु पूनिया ने पहला स्थान प्राप्त किया है इसके अलावा मुंड दूसरे स्थान पर आए हैं, हालांकि जीत की घोषणा तीनों कैंडिडेट के साथ दिल्ली में इंटरव्यू के बाद की जाएगी. ऐसे में सेकंड और थर्ड नंबर पर आए कैंडिडेट भी प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं.

पूनिया-मुंड-शूरा में से कोई भी बन सकता है प्रदेशाध्यक्ष

राजस्थान यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के परिणामों में पायलट गुट के अभिमन्यु पूनिया को 2 लाख 30 हजार से अधिक वोट मिले हैं. दूसरे स्थान पर सुधींद्र मुंड को 1 लाख 97 हजार 385 वोट मिले और तीसरे स्थान पर यशवीर शूरा को 1 लाख 59 हजार 640 वोट मिले है.

उपाध्यक्ष पद के लिए सतवीर चौधरी पहले स्थान पर

उपाध्यक्ष पद के लिए सतवीर चौधरी को सबसे अधिक 71 हजार 959 वोट प्राप्त हुए हैं. वहीं महिला उपाध्यक्ष पद के लिए पूजा भार्गव को 3515 वोट मिले. उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आशीष बैरवा 1340, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक अरबाब खान 20740, उपाध्यक्ष ओबीसी अशोक कुलरिया 8176 को सबसे अधिक वोट मिले.

इंटरव्यू के बाद होगा फैसला

आपको बता दें इससे पहले भी कई प्रदेशों में यूथ कांग्रेस यूथ के चुनाव में इंटरव्यू के बाद पहले स्थान पर आए कैंडिडेट पिछड़ गए थे तो ऐसे में देखना होगा कि पायलट गुट के माने जाने वाले अभिमन्यु पूनिया को राजस्थान कांग्रेस की कमान मिलती है या नहीं?

2020 में पूनिया ने दे दिया था इस्तीफा

अभिमन्यु पूनिया ने 2020 में सचिन पायलट की बगावत के बाद यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफे देने के दौरान पूनिया ने कहा था कि “मैंने सचिन पायलट के समर्थन में पद से इस्तीफा दे दिया है. लेकिन अब 2023 से हुए चुनावों में अभिमन्यु ने सबसे अधिक वोट प्राप्त कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है.