पीएम मोदी ने राजस्थान की मीडिया पर गहलोत के दबाव में आने का लगाया आरोप, कांग्रेस ने दिया ये जवाब

राजस्थान तक

20 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 20 2023 12:03 PM)

Congress replied to PM modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm modi) की पीलीबंगा (hanumangarh) में सभा हुई. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कई आरोप लगाए. मोदी ने यहां तक कहा कि गहलोत मीडिया को धमका रहे हैं. उनके इस भाषण के बाद कांग्रेस की ओर से […]

NewsTak
Google CTA

Congress replied to PM modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm modi) की पीलीबंगा (hanumangarh) में सभा हुई. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कई आरोप लगाए. मोदी ने यहां तक कहा कि गहलोत मीडिया को धमका रहे हैं. उनके इस भाषण के बाद कांग्रेस की ओर से पलटवार भी आ गया है. कांग्रेस ने जवाब दिया है कि कांग्रेस पार्टी और मीडिया पर दबाव का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है. दरअसल, मोदी ने कहा कि राजस्थान की मीडिया को धमका रहे हैं अशोक गहलोत और राजस्थान का मीडिया धमक जाएगा..?? इसके जवाब में सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा ने ट्वीट किया “देश के प्रधानमंत्री ऐसा आरोप तो न लगाएं. जिससे प्रदेश के मीडिया पर प्रश्नचिन्ह लगे. कांग्रेस पार्टी और मीडिया पर दबाव का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है.”

Read more!

यहां देखें ट्वीट

भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर भी घेरा

उन्होंने कहा कि “जहां भी कांग्रेस की सरकार होती है, वहां उसकी प्राथमिकता भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद होता है. कांग्रेस को कभी आपकी जरूरतों की चिंता नहीं रहती. अब तो कांग्रेस राजस्थान में नशे के तस्करों को भी बढ़ावा दे रही है. एक तरफ आपके इस सेवक का सेवाभाव है और दूसरी तरफ राजस्थान में कांग्रेस सरकार का लूट तंत्र है. राजस्थान के किसान, कर्मचारी और व्यापारी सबने ईमानदारी से टैक्स दिया. लेकिन बदले में उन्हें टूटी-फूटी सड़कें, गलियां, नालियां, बिजली-पानी का अभाव, कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी मिली.”

”कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ भी नहीं”

मोदी ने कहा कि जो पैसा गरीब, मध्यम वर्ग और किसानों के हितों में लगना चाहिए था, उसको विधायक और मंत्री लूट ले गए. राजस्थान में ऐसी सरकार जरूरी है, जो प्रदेश के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे. दुर्भाग्य से यहां पिछले 5 साल जो कांग्रेस सरकार रही है, उसने लोगों को विकास में और पीछे धकेल दिया. यहां की कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ भी नहीं है. यहां की कांग्रेस सरकार के लिए परिवारवाद ही सबकुछ है.