PM Modi Rajasthan Visit: गहलोत ने ट्वीट कर पीएम मोदी से कहा-आपके PMO ने हटा दिया मेरा भाषण, रखी ये मांगे

राजस्थान तक

27 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 28 2023 5:28 AM)

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान आ रहे हैं. सीकर (Sikar) में होने वाले कार्यक्रम के दौरान PM Modi किसानों का सौगात भी देंगे. वहीं पीएम के दौरे से पहले सीएम गहलोत ने ट्वीट कर PMO पर बड़ा आरोप लगाया है. सीएम गहलोत ने कहा कि PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट […]

PM Modi Rajasthan Visit: सीएम गहलोत ने मोदी के दौरे से पहले PMO पर लगाया आरोप, रखी अपनी 5 मांगें
PM Modi Rajasthan Visit: सीएम गहलोत ने मोदी के दौरे से पहले PMO पर लगाया आरोप, रखी अपनी 5 मांगें
Google CTA

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान आ रहे हैं. सीकर (Sikar) में होने वाले कार्यक्रम के दौरान PM Modi किसानों का सौगात भी देंगे. वहीं पीएम के दौरे से पहले सीएम गहलोत ने ट्वीट कर PMO पर बड़ा आरोप लगाया है. सीएम गहलोत ने कहा कि PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है. इसके बाद सीएम ने ट्वीट कर पीएम से कुछ सवाल भी किए हैं. पीएम आज अपने कार्यक्रम के दौरान नौ करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि ट्रांसफर करेंगे.

Read more!

पीएम मोदी का सुबह 11 बजे सीकर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है और दोपहर करीब एक बजे उनका सीकर से लौटना प्रस्तावित है. पीएम मोदी की आज होने वाली सभा सीकर के सांवली सर्किल आयोजित हो रही है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस दौरान पीएम मोदी सात मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे और पांच नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा पीएम राजस्थान को छह एकलव्य मॉडल और एक केंद्रीय विद्यालय की सौगात भी देने वाले हैं.

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर पीएम से पूछे सवाल
पीएम मोदी के आने से पहले सीएम गहलोत ने एक ट्वीट कर पीएमओ पर आरोप लगाया है सीएम गहलोत ने कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, आज आप राजस्थान पधार रहे हैं. आपके कार्यालय PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा अतः मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं”. इसके अलावा सीएम ने 5 प्वाइंट के माध्यम से अपनी मांग भी रखी है.

मेडिकल कॉलेजों को लेकर भी बोले सीएम गहलोत

सीएम गहलोत ने प्रदेश में आज होने जा रहे 12 कॉलेजों के लोकार्पण और शिलान्यास पर कहा है कि आज हो रहे 12 मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण और शिलान्यास राजस्थान सरकार व केन्द्र की भागीदारी का परिणाम है. इन मेडिकल कॉलेजों की परियोजना लागत 3,689 करोड़ रुपए है जिसमें 2,213 करोड़ केन्द्र का और 1,476 करोड़ राज्य सरकार का अंशदान है. मैं राज्य सरकार की ओर से भी सभी को बधाई देता हूं.

सीएम गहलोत ने पूछे यह सवाल

सीएम  गहलोत ने ट्वीट के माध्यम कुछ मांग रखी हैं, जिसे लेकर सीएम ने कहा कि मैं आशा करता हूं 6 महीने में की जा रही इस सातवीं यात्रा के दौरान आप इन्हें पूरी करेंगे.

1. राजस्थान खासकर शेखावटी के युवाओं की मांग पर अग्निवीर स्कीम को वापस लेकर सेना में परमानेंट भर्ती पूर्ववत जारी रखी जाए.

2. राज्य सरकार ने अपने अंतर्गत आने वाले सभी को-ऑपरेटिव बैंकों से 21 लाख किसानों के 15,000 करोड़ रुपये के कर्जमाफ किए हैं. हमने केन्द्र सरकार को राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्जमाफ करने के लिए वन टाइम सैटलमेंट का प्रस्ताव भेजा है जिसमें किसानों का हिस्सा हम देंगे. इस मांग को पूरा किया जाए.

3. राजस्थान विधानसभा ने जातिगत जनगणना के लिए संकल्प पारित कर भेजा है. केन्द्र सरकार इस पर अविलंब निर्णय ले.

4. NMC की गाइडलाइंस के कारण हमारे तीन जिलों में खोले जा रहे मेडिकल कॉलेजों में केन्द्र सरकार से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है. ये पूरी तरह स्टेट फंडिंग से बन रहे हैं. इन आदिवासी बाहुल्य तीनों जिलों के मेडिकल कॉलेजों में भी केन्द्र सरकार 60% की फंडिंग दे.

5. पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना का दर्जा दिया जाए.