राजस्थान में PM मोदी का फिर दौरा, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे समेत देंगे ये सौगातें

Prime Minister Narendra Modi’s visit to Bikaner: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का फोकस अब तीन प्रदेशों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधसानसभा चुनाव पर है. इसी के मद्देनजर वे 8 जुलाई को राजस्थान दौरे पर रहेंगे. इस दौरान ये 6 लेन वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के 500 किमी के खंड का […]

NewsTak

राजस्थान तक

follow google news

Prime Minister Narendra Modi’s visit to Bikaner: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का फोकस अब तीन प्रदेशों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधसानसभा चुनाव पर है. इसी के मद्देनजर वे 8 जुलाई को राजस्थान दौरे पर रहेंगे. इस दौरान ये 6 लेन वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के 500 किमी के खंड का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही बीकानेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास भी करेंगे.

Read more!

पीएम मोदी सबसे पहले सात जुलाई को दिल्ली से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का दौरा करेंगे, जहां वह कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद वे गोरखपुर जाएंगे. गोरखपुर से वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे. यहां कई सौगातें देने के बाद वे 8 जुलाई को वे तेलंगाना के वारंगल जाएंगे. यहां से वे राजस्थान के बीकानेर आएंगे.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री का इस वर्ष राजस्थान में ये 6वां दौरा है. इससे पहले वे 28 जनवरी 2023 को भीलवाड़ा गुर्जर समाज के आराध्य देव देवनारायण भगवान की जयंती पर आए थे. 12 फरवरी को वे दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड का उद्घाटन किया. 10 मई को वे नाथद्वारा और आबू रोड में आए और जनसभा की. इस दौरान भी पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपए की सौगाते दी थीं. इसके बाद 31 मई को अजमेर में बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की थी.

राजस्थान में 500 किमी का है इस एक्सप्रेसवे का पैच
अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर का छह लेन वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे राजस्थान में 500 किमी से ज्यादा क्षेत्र से गुजर रहा है. 11,125 करोड़ की लागत से बनने वाला ये एक्सप्रेसवे राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के जाखड़वाली गांव से जालोर जिले के खेतलावास गांव तक से गुजर रहा है. ये एक्सप्रेसवे ट्रवेल टाइम को काफी कम कर देगा. ये प्रमुख शहरों और औद्योगिक गलियारों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करेगा. एक्सप्रेसवे न केवल माल के निर्बाध परिवहन की सुविधा देगा बल्कि इसपर पर्यटन और आर्थिक विकास को भी बढ़ाएगा.

450 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन का होगा रिनोवेशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई को बीकानेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे. ये लगभग 450 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा. इसमें रेलवे स्टेशन की मौजूदा संरचना की विरासत के संरक्षण को सुनिश्चित करते हुए सभी प्लेटफार्मों का नवीनीकरण किया जाएगा.

    follow google news