“राजस्थान में बार-बार हाथ मिलन का कार्यक्रम होता है”, गहलोत-पायलट पर मोदी ने कसा तंज

राजस्थान तक

18 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 18 2023 2:09 PM)

PM narednra modi campaign in nagaur: पीेएम नरेंद्र मोदी (narendra modi) ने नागौर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया. बीजेपी (bjp) की सभा में उन्होंने कहा कि मारवाड़ का फैसला साफ है-कांग्रेस को हटाना है और भाजपा को लाना है. हमारी माताएं-बहनें घर के कोने-कोने में सफाई करती हैं कि कोई भी जगह सफाई […]

NewsTak
Google CTA

PM narednra modi campaign in nagaur: पीेएम नरेंद्र मोदी (narendra modi) ने नागौर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया. बीजेपी (bjp) की सभा में उन्होंने कहा कि मारवाड़ का फैसला साफ है-कांग्रेस को हटाना है और भाजपा को लाना है. हमारी माताएं-बहनें घर के कोने-कोने में सफाई करती हैं कि कोई भी जगह सफाई हुए बिना छूट न जाए. हमें भी ऐसी ही सफाई करनी है कि कोने में भी कांग्रेस न बचे. ये मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे 2-2 बड़े दर्शन का अवसर मिल रहा है. पहले वीर तेजाजी मंदिर के दर्शन करके अब जनता जनार्दन के दर्शन कर रहा हूं.

Read more!

उन्होंने कहा कि मेरे युवा साथियों राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने आपके साथ जो धोखा किया है, वो भी मैं समझ सकता हूं. आपने मेहनत की, लेकिन नौकरी नहीं मिली. आपकी परीक्षा का पेपर कांग्रेस के पेपर लीक माफिया ने लाखों रुपयों में बेच डाला.

हाथ मिलन का शतक बन चुका, लेकिन मिलाप नहीं हुआ

मोदी ने कहा कि पिछले कई महीनों से राजस्थान की लाल डायरी बड़ी सुर्खियों में है. लाल डायरी में कांग्रेस के अपने ही नेता ने, कांग्रेस के कुशासन की इस कथा को पूरे विस्तार से लिखा है. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर भी तंज कसा और कहा “राजस्थान में बार-बार हाथ मिलन का कार्यक्रम होता है. मुख्यमंत्री और एक दूसरे नेता जो मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, उनके लिए दिल्ली से बड़े बड़े नेता आते हैं और कैमरा के सामने दोनों के हाथ मिलवाते हैं. 5 साल में हाथ मिलन का शतक बन चुका है, लेकिन इनका मिलाप नहीं हुआ. दिल में खटास है पर ये लोग हाथ मिलाने का दिखावा कर रहे हैं. तभी तो मुख्यमंत्री का अपना बेटा ये लिखकर देने को तैयार है कि पापा की सरकार इस बार नहीं आने वाली. अरे गहलोत जी क्या हो गया? आपका जादू आपके बेटे पर भी नहीं चल रहा है क्या? इसीलिए भाजपा कहती है – गहलोत जी कोनी मिले वोटजी.”

5 साल में राजस्थान में थे 100 सीएम- मोदी

उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में राजस्थान में 100 CM थे. अपने अपने क्षेत्र में हर माफिया, हर दंगाई, हर दबंग खुद को कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री से कम मानता ही नहीं था. इसलिए ही यहां महिलाओं पर, दलितों, वंचितों पर अत्याचार चरम पर है. दिल्ली दरबार अपने ही CM की कुर्सी को लूटने में बहुत बिजी और CM उनसे निपटने में बिजी. इन लोगों ने राजस्थान की जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया था. अब चुनाव का समय आया तो ये लोग बे-मन से साथ साथ फोटो खिंचवा रहे हैं. अभी एक जनसभा में यहां के जादूगर मुख्यमंत्री ने खुद एक सच्चाई स्वीकार की है. उन्होंने खुद स्वीकार किया कि उनके उम्मीदवारों, उनके विधायकों ने कोई काम नहीं किया. क्योंकि वो यहां अपनी कुर्सी बचाने में ही जुटे रहे. अब ऐसा हाल जिस कांग्रेस का हो, जो अपने में ही खोए हों, वो आपके लिए क्या करेंगे.

कांग्रेस की विदाई का काउंटडाउन शुरू

मोदी ने तीखा प्रहार बोलते हुए कहा कि आपने राजस्थान से कांग्रेस की विदाई का काउंटडाउन शुरू कर दिया है. राजस्थान में कांग्रेस ने 5 साल में आपको विश्वासघात के सिवाय कुछ नहीं दिया है. कांग्रेस ने यहां आपको कुशासन वाली सरकार दी. कांग्रेस ने यहां आपको भ्रष्ट और घोटालों वाली सरकार दी.