Jaipur: राजधानी जयपुर में हिंदुओं के पलायन का मामला एक फिर से चर्चाओं में छा गया. अब इस मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है. लोकसभा चुनाव से पहले परकोटे में लगे पलायन के पोस्टर लगे थे और अब भट्टा बस्ती में पलायन के पोस्टर लगाए गए हैं. इस मामले को लेकर सिविल लाइंस से बीजेपी के विधायक गोपाल शर्मा ने चेतावनी मार्च निकालकर हिंदुओं के हित की रक्षा को लेकर आवाज उठाई.
ADVERTISEMENT
विधायक शर्मा ने कहा जयपुर में बीते कुछ दिनों से समुदाय विशेष की अराजकता बढ़ने के कारण शांतिप्रिय लोगों के पलायन करने की जानकारी सामने आई है. उन्होंने कहा, जयपुर को मिनी पाकिस्तान बनाने की यह साजिश हम कामयाब नहीं होने देंगे. इसी को लेकर विधायक गोपाल शर्मा जी ने शास्त्री नगर में भट्टा बस्ती थाने के पीछे सेक्टर 2 में स्थित शबरी कानन पार्क से चेतावनी मार्च निकाला.
गोपाल शर्मा बोले- सनातनी परिवारों की रक्षा के लिए खड़े रहेंगे
पुलिस के कड़े पहरे के बीच भरे बाजार से पैदल मार्च निकाला गया. विधायक गोपाल शर्मा ने खुद को पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा बताते हुए कहा हम सभी सनातनी परिवारों की रक्षा के लिए हम खड़े है. उन्होंने कहा कि बीती कांग्रेस सरकार में ऐसी घटनाएं बढ़ी लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. अब भाजपा की सरकार है तो इस दिशा में कड़े कदम उठाए जाएंगे.
स्थानीय लोगों ने बताई पीड़ा
वही स्थानीय निवासी आंचल आवाना ने बताया कि उनके इलाकों घर के आस पास रोजाना महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले आते है, लेकिन पीड़ित महिलाएं मजबूरन चुप बैठ जाती है, यही नहीं क्षेत्र के मंदिरों पर असामाजिक तत्वों द्वारा मांस के टुकड़े तक की भी शिकायते मिली लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया. जिसके चलते कई परिवार मजबूरन घर बेचकर पलायन को मजबूर हुए, लेकिन अब भाजपा सरकार से इसको लेकर कड़ा कदम उठाने की अपील है.
ADVERTISEMENT


