2 बाइक की टक्कर में उछलकर सड़क पर गिरी गर्भवती महिला, कुचलते हुए निकल गई रोडवेज बस, देखें Video

चेतन गुर्जर

20 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 20 2023 7:50 AM)

Bus crushes pregnant woman: राजस्थान के कोटा में एक दर्दनाक हादसे का वीडियो सामने आया है जिसमें एक गर्भवती महिला की मौत हो गई.

2 बाइक की टक्कर में सड़क पर गिरी गर्भवती, कुचलते हुए निकल गई रोडवेज बस, देखें Video
2 बाइक की टक्कर में सड़क पर गिरी गर्भवती, कुचलते हुए निकल गई रोडवेज बस, देखें Video
Google CTA

Bus crushes pregnant woman: राजस्थान के कोटा (Kota News) में 2 बाइक की आमने सामने की भिड़ंत से एक 2 महीने की गर्भवती महिला उछलकर सड़क पर गिर गई. इसके बाद तेज रफ्तार से गुजरती हुई रोडवेज बस उसे कुचलती हुई निकल गई जिसमें गर्भवती महिला की मौत हो गई. इस दिल दहला देने वाले हादसे का दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है.

Read more!

गौरतलब है कि पूरा मामला कोटा के नांता थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी के पास का है. घटना उस समय हुई जब महिला अपने पति व 10 वर्षीय बेटी के साथ काली बस्ती से लैंडमार्क सिटी इलाके में  बाइक पर जा रही थी. मृतक महिला की पहचान गोना मेहरा निवासी काली बस्ती, सकतपुरा कुन्हाड़ी के रूप में हुई है.

हादसे में महिला का पति व बेटी भी हुए घायल

हादसे में मृतका का पति मुकेश व 10 वर्षीय बेटी भी घायल हुए हैं. उनको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. नांता थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.