मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी? रंधावा ने दिया जबाव, पायलट गुट की बगावत पर भी दिया बयान

देव वाधवान

29 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 29 2023 2:45 PM)

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्शन मोड में है. पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेसियों को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी के लिए निर्देश दिए. पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि कोरोना से पहले भी बगावत हुई थी. मैं […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्शन मोड में है. पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेसियों को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी के लिए निर्देश दिए. पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि कोरोना से पहले भी बगावत हुई थी. मैं कहता हूं कि हमें पुरानी बातें भूलकर भविष्य की ओर देखना चाहिए. हमें अपने सबक भी अतीत से सीखना चाहिए.

Read more!

साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी कांग्रेस से ऊपर नहीं है. नेता है तो कांग्रेस की वजह से है. मैंने मंच पर सभी बैठे लोगों के लिए ये कहा था. मैंने हाथ खड़े करवाए है कि हम कांग्रेस को लेकर आए थे. जो कांग्रेस के विरोध में बात कर रहा है, उसे मुंह मत लगाओ. जो कांग्रेस की बात करेगा, उसका स्वागत करो.

प्रभारी ने कहा कि मंत्रियों से भी मुलाकात की है. उन्हें सरकार के साथ-साथ संगठन के लिए भी काम करने के लिए कहा है. चुनावों में सरकार की बात उतनी काम नहीं आएगी, इसलिए हमने संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है.

मंत्रिमंडल फेरबदल का फिलहाल विचार नहीं
इस दौरान रंधावा ने कैबिनेट मंत्रीमंडल में फेरबदल को लेकर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जो हारे हुए विधायक उन्हें भी लेकर चर्चा कर रहे हैं. साथ ही मंत्रीमंडल में फेरबदल का सवाल है तो फिलहाल इसे लेकर कोई विचार नहीं है.

10-12 सीएम बनकर घूम रहे है, दूर करें गलतफहमी- डोटासरा
इधर, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता बीजेपी का धुंआ निकाल देगा. साल 2023 के विधानसभा चुनाव में मेहनत करेंगे और फिर से कांग्रेस सरकार आएगी. इस दौरान बीजेपी पर भी तंज कसते हुए कहा कि ये बीजेपी के 10-12 लोग जो मुख्यमंत्री बने घूम रहें हैं, इन्हें अपनी गलतफहमी दूर करने की जरूरत है.