दो दिन के राजस्थान दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्काउट गाइड जंबूरी कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा

Rajasthan News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के दौरे पर राजस्थान पहुंच चुकी है. जयपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम अशोक गहलोत ने किया. राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राजभवन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जयपुर पहुंच गई है. इसके बाद राष्ट्रपति […]

NewsTak

राहुल त्रिपाठी

follow google news

Rajasthan News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के दौरे पर राजस्थान पहुंच चुकी है. जयपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम अशोक गहलोत ने किया. राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राजभवन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जयपुर पहुंच गई है. इसके बाद राष्ट्रपति सबसे पहले अमर जवान ज्योति को श्रंद्धाजली अर्पित करेगी. इसके बाद  वह राजभवन जाएंगी. जहां राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन में स्थित संविधान पार्क का उद्घाटन करेंगी. इसके बाद राष्ट्रपति का संबोधन होगा. करीब 2 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू माउंट आबू के लिए रवाना होंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 जनवरी को स्काउट गाइड जंबूरी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी.

Read more!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड़ स्थित ब्रह्कुमारी संस्थान के अंतराष्ट्रीय मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यहां अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित सम्मेलन का उदघाटन करेंगी.

सम्मेलन के आयोजन का उदघाटन संस्थान के शांतिवन स्थित डायमंड हॉल में रखा गया है. इससे पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एडीजी संजय अग्रवाल ने जिला कलेक्टर डॉ. भंवरलाल चौधरी और एस.पी. ममता गुप्ता के साथ आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. संस्थान के पीआरओ बी.के. कोमल ने बताया कि शाम 4 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी. कार्यक्रम शाम 6 बजे तक चलेगा. उसके बाद महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू माउंट आबू के लिए प्रस्थान करेंगी. जहां संस्थान के ज्ञान सरोवर में रात्रि विश्राम करेंगी.

जोधपुर गैस ब्लास्ट मामले में अब तक 35 मौतें, पीएम मोदी ने पीड़ित के घर पत्र भेजकर जताया दुख

    follow google news