Independence Day: पीएम ने लाल किले से किया देश को संबोधित, मोदी ने पहना जोधपुरी साफा

राजस्थान तक

15 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 15 2023 9:29 AM)

PM Modi in Jodhpuri Safa on Independence Day: आज देश 77वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) लगातार 10वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं. इस खास मौके पर पीएम मोदी राजस्थानी साफे में नजर आए. लोक संस्कृति के जानकार डॉ. श्रीकृष्ण जूगनू के […]

NewsTak
Google CTA

PM Modi in Jodhpuri Safa on Independence Day: आज देश 77वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) लगातार 10वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं. इस खास मौके पर पीएम मोदी राजस्थानी साफे में नजर आए. लोक संस्कृति के जानकार डॉ. श्रीकृष्ण जूगनू के अनुसार प्रधानमंत्री ने जोधपुरी साफा पहना है.

Read more!

वहीं, ऐसा पहली बार नही है जब वह इस वेशभूषा में नजर आए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर हमेशा खास पगड़ी पहनते हैं. बीतें 8 साल से ज्यादा समय के दौरान उनकी पगड़ी और साफा हमेशा चर्चा में रही. इस साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर ऐसा ही देखने को मिला.

तस्वीरः पीएम मोदी के ट्वीटर से

गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने राजस्थान का जोधपुरी पचरंगी मोठड़ा साफा पहना. इस साफे के कपड़े पर पचरंगी लहरिया पर क्रॉसधारियों की डिजाइन होती है. इसके अलावा सिर पर एक सलवटों से एक पंख बनता है. साफे के पीछे का लटकता हुआ हिस्सा ही मोठड़ा के नाम से जाना जाता है.

साल 2021 में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी मोदी ने इस दौरान पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार, नीली जैकेट और स्टॉल के साथ भगवा पगड़ी पहनी थी. जबकि साल 2019 में जब 6वीं 15 अगस्त पर भाषण दिया तो पीले, लाल और हरे रंग से बनी लहरिया पैटर्न वाली पगड़ी पहनी थी. ऐसे ही साल 2016 के दौरान प्रधानंत्री लाल-गुलाबी और पीले रंग का राजस्थानी साफा बांधे दिखे थे.