Jaipur: गुलाबीनगरी में गूंजा ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’, सनी देओल और अमीषा पटेल को देख फैंस हुए बेकाबू

विशाल शर्मा

04 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 4 2023 6:23 AM)

Promotion of Gadar-2 in Jaipur: फेमस बॉलीवुड अभिनेता (Bollywood Actor) सनी देओल (Sunny Deol) अपनी अपकमिंग फ़िल्म ‘गदर-2’ (Gadar-2) के प्रमोशन के लिए गुरुवार को अभिनेत्री अमीषा पटेल (Amisha Patel) के साथ गुलाबीनगरी जयपुर पहुंचे. जहां उन्होंने पिंकसिटी परकोटे में हवा महल झरोखे का दीदार किया. इस दौरान सन्नी देओल और अमीषा पटेल ने हवा […]

Jaipur: गुलाबीनगरी में गूंजा 'हिंदुस्तान जिंदाबाद', सनी देओल और अमीषा पटेल को देख फैंस हुए बेकाबू
Jaipur: गुलाबीनगरी में गूंजा 'हिंदुस्तान जिंदाबाद', सनी देओल और अमीषा पटेल को देख फैंस हुए बेकाबू
Google CTA

Promotion of Gadar-2 in Jaipur: फेमस बॉलीवुड अभिनेता (Bollywood Actor) सनी देओल (Sunny Deol) अपनी अपकमिंग फ़िल्म ‘गदर-2’ (Gadar-2) के प्रमोशन के लिए गुरुवार को अभिनेत्री अमीषा पटेल (Amisha Patel) के साथ गुलाबीनगरी जयपुर पहुंचे. जहां उन्होंने पिंकसिटी परकोटे में हवा महल झरोखे का दीदार किया. इस दौरान सन्नी देओल और अमीषा पटेल ने हवा महल के आगे सड़क पर खड़े होकर कई पोज देकर फोटो भी क्लिक करवाएं.

Read more!

वहीं अपने पसंदीदा एक्टर को सड़क पर घूमते देख फैंस की भी उमड़ पड़ी. इस दौरान सन्नी देओल ने अपने मूवी के प्रसिद्ध डायलॉग ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ बोलकर प्रशंसकों में जोश भर दिया. वहीं फैंस भी जोर-जोर से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा. सन्नी देओल के साथ सेल्फी लेने से भी नहीं चूके.

सड़कें जाम हो गई

जयपुर के छोटी चौपड़ स्थित हवा महल देखने पहुंचे सन्नी देओल और अमीषा पटेल के लिए सड़कें जाम हो गई. गदर फिल्म के किरदारों में तारा सिंह और सकीना की वेशभूषा में दोनों एक्टर्स को देख फैन्स मानो मदहोश हो गए. दोनों कलाकारों ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया और गाड़ी से नीचे उतरकर अभिवादन किया.

कई स्मारकों का किया दीदार

इस दौरान सन्नी देओल ने फैन्स को कहा कि गदर सहित कई फ़िल्में उनकी हिट गई है और हवा महल पिंकसिटी उनके लिए बेहद खास है. इस बार भी जयपुराट्स का गदर -2 के जरिए उन्हें प्यार मिलेगा. इसके लिए उन्होंने फैन्स से 11 अगस्त को रिलीज हो रही अपनी फिल्म गदर-2 देखने मूवी हॉल में जाने की अपील भी की. इसके बाद सन्नी देओल और अमीषा पटेल में जयपुर के कई स्मारकों का भी दीदार किया. साथ ही GT मॉल में जाकर लाइव फैन्स से भी रूबरू हुए.

यह भी पढ़ें: अजमेर: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा ने गर्मी में चूल्हे पर बनाई रोटियां, विक्की ने चखा स्वाद, देखें