Protest against Gangster’s Murder: भरतपुर में पिछले 12 जुलाई को करीब 7 हथियारों से लैस बदमाशों ने गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी. इस पूरी वारदात को तब अंजाम दिया गया जब पुलिस गैंगस्टर को जयपुर जेल से राजस्थान रोडवेज की बस में लेकर जा रही थी. जिसके बाद उसकी पेशी भरतपुर कोर्ट में होनी थी.
ADVERTISEMENT
आज गैंगस्टर कुलदीप जघीना के परिजन और गांव वाले सैकड़ों की संख्या में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. यहां जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को ज्ञापन सौंपकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. उनका आरोप है कि सरकारी बस में कुलदीप सिंह की हत्या की गई. उस समय बस में सवारियों भरी हुई थी. जिस तरह से बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हमला किया, यह एक आतंकवादी गतिविधि है.
वहीं, पुलिस ने अभी तक इस हत्याकांड में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि कई आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों ने ज्ञापन दिया है. फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
कुलदीप सिंह की बहन का कहना है कि जिस तरह से सवारियों से भरी बस में बदमाशों ने मेरे भाई की गोली मारकर हत्या की है. उन पर आतंकवादी गतिविधि के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए. एक पुलिस कांस्टेबल रविंद्र सिंह इस पूरे षडयंत्र में शामिल है, उसके खिलाफ जांच होनी चाहिए.
आरपीएससी पर शक की सुई! आयोग के सदस्यों को क्लीन चिट देने में एसीबी जल्दबाजी कर रही है?
ADVERTISEMENT


