पायलट समर्थक नेता नरेश मीणा की रिहाई के लिए पानी की टंकी पर चढ़े युवा

उमेश मिश्रा

20 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 20 2023 11:59 AM)

Protest for Naresh meena: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (sachin pilot) के समर्थक कांग्रेसी नेता नरेश मीणा (naresh meena) की रिहाई की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. अपने नेता की रिहाई की मांग में मीणा समाज के लोग आक्रोशित हैं. इसे लेकर कई तरह की तस्वीरें भी सामने आ रही है. […]

NewsTak
Google CTA

Protest for Naresh meena: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (sachin pilot) के समर्थक कांग्रेसी नेता नरेश मीणा (naresh meena) की रिहाई की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. अपने नेता की रिहाई की मांग में मीणा समाज के लोग आक्रोशित हैं. इसे लेकर कई तरह की तस्वीरें भी सामने आ रही है. ऐसा ही नजारा धौलपुर (dholpur news) में देखने को मिला.

Read more!

मीणा की रिहाई को लेकर जिले के सरमथुरा उपखंड में तीन युवक पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए. प्रशासन को जैसे ही जानकारी हुई तो वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा और तीनो युवको से समझाइस कर नीचे उतारने के प्रयास किये जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक इस प्रदर्शन में अमानपुरा निवासी विजय मीणा, खेमरी गांव निवासी हरिओम मीणा और हरियापुरा गांव निवासी जनक मीणा शामिल थे. जो पेट्रोल की बोतल लेकर उपखंड कार्यालय में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए. तीनों युवको ने पानी की टंकी पर चढ़ कर चेतावनी दी कि जब तक हमारे नेता नरेश मीणा को रिहा नहीं किया जाता हैं, तब तक पानी की टंकी से उतरेंगे नहीं और आत्महत्या कर लेंगे.

मांग पूरी नहीं होने पर जान देने की धमकी

युवको ने कहा कि नरेश मीणा को झूठे मुकदमें में फंसा कर जेल भेज दिया गया. अगर नरेश मीणा को रिहा नहीं किया गया तो पेट्रोल छिड़क कर अपनी जान दे देंगे. युवको के पानी की टंकी पर चढ़े होने की सूचना जैसे ही उपखंड प्रशासन को मिली तो वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गया और युवको को नीचे उतारने के लिए समझाइश की जा रही हैं, लेकिन तीनो युवक नीचे नहीं उतर रहे हैं.