पीएम मोदी के दौरे से पहले गहलोत के भाषण का मुद्दा छाया! पीएमओ के ट्वीट पर सीएमओ ने भी दिया ये जवाब

राजस्थान तक

27 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 28 2023 5:34 AM)

PM Modi visit controversy: सीकर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है. लेकिन इससे पहले ही आज सुबह से बयानबाजी तेज हो गई है. सीएम अशोक गहलोत (Ashok gehlot) के भाषण हटाए जाने के सवाल को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया तो पीएमओ ने भी इसका जवाब दिया. जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने गहलोत पर […]

NewsTak
Google CTA

PM Modi visit controversy: सीकर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है. लेकिन इससे पहले ही आज सुबह से बयानबाजी तेज हो गई है. सीएम अशोक गहलोत (Ashok gehlot) के भाषण हटाए जाने के सवाल को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया तो पीएमओ ने भी इसका जवाब दिया. जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने गहलोत पर पलटवार करते हुए गहलोत के ट्वीट को झूठा बता दिया.

Read more!

लेकिन मामला अभी थमा नहीं है. अब मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने भी ट्वीट किया कि माननीय प्रधानमंत्री जी, आपके कार्यालय ने मेरे ट्वीट पर संज्ञान लिया, लेकिन संभवत: उन्हें भी तथ्यों से अवगत नहीं करवाया गया है. भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से भेजे गए प्रस्तावित मिनट टू मिनट कार्यक्रम में मेरा संबोधन रखा गया था.

उन्होंने कहा कि कल रात को मुझे पुन: अवगत करवाया गया कि मेरा संबोधन नहीं होगा. गहलोत ने कहा कि मेरे कार्यालय ने भारत सरकार को अवगत करवाया था कि डॉक्टर्स की राय के अनुसार पैर में लगी चोट के कारण मैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम में शामिल रहूंगा और मेरे मंत्रिगण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. अभी भी मैं राजस्थान के हित के इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नॉन इनटरेक्टिव मोड पर शामिल रहूंगा. आपके संज्ञान के लिए पूर्व में प्राप्त मिनट टू मिनट एवं मेरे कार्यालय से भेजा गया पत्र साझा कर रहा हूं.

गहलोत के सवाल के बाद पीएमओ ने दिया था जवाब
गौरतलब है कि सीएम गहलोत ने आज सुबह पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले एक ट्वीट कर पीएमओ पर आरोप लगाया था. उनका भाषणा हटा दिया गया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, आज आप राजस्थान पधार रहे हैं. आपके कार्यालय PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा अतः मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं”. इसके अलावा सीएम ने 5 प्वाइंट के माध्यम से अपनी मांग भी रखी है.

जिसके बाद सीएम गहलोत ने पीएमओ को टैग करते हुए ट्वीट कर पीएम मोदी के कार्यक्रम से अपना संबोधन हटाने का आरोप लगाया. जिसके बाद अब पीएमओ की ओर से ट्वीट कर इसका जवाब दिया गया है. पीएमओ ने सीएम गहलोत को कार्यक्रम में इनवाइट करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपका हार्दिक स्वागत है.

पीएमओ ने सीएम गहलोत के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा @ashokgehlot51जी, प्रोटोकॉल के अनुसार, आपको विधिवत आमंत्रित किया गया है और आपका भाषण भी निर्धारित किया गया है. लेकिन, आपके कार्यालय ने कहा कि आप शामिल नहीं हो पाएंगे. पीएम के पिछली यात्राओं में भी आपको हमेशा आमंत्रित किया गया है और आपने अपनी उपस्थिति से उन कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाई है.

पीएमओ ने जवाब में कही ये बात
जवाब में कहा गया कि आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपका हार्दिक स्वागत है, विकास कार्यों की पट्टिका पर भी आपका नाम है. हाल ही में आपको लगी चोट के कारण कोई शारीरिक परेशानी न हो, आपकी उपस्थिति को बहुत महत्व दिया जाएगा”.