Rahul Gandhi Rajasthan Speech: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election 2023) से पहले राजस्थान में जातिगत जनगणना करवाने की बात कहकर अशोक गहलोत ने बड़ा दांव खेला था. गुरुवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर पहुंचे राहुल गांधी (rahul gandhi) ने एक बार फिर उनके इस दांव की वकालत करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा है कि अगर गरीबी ही जाति है तो फिर अमीरी की क्या जात है?
ADVERTISEMENT
जाति जनगणना को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मैंने संसद में जाति जनगणना का सवाल उठाया. PM मोदी से पूछा कि आप खुद को OBC कहते हैं, बताइए इस देश में कितने OBC हैं? मोदी जी का जवाब आया कि देश में सिर्फ एक ही जाति है, गरीब. जब ओबीसी को हक देने का समय आया तो नरेंद्र मोदी कहते हैं कि ओबीसी कोई जात ही नहीं है. अगर देश में कोई जाति ही नहीं है तो नरेंद्र मोदी जी खुद को OBC क्यों कहते हैं? “
‘देश में ओबीसी की संख्या कम से कम 50 प्रतिशत’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “मैंने संसद में कहा था कि देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए. मैं पूछना चाहता हूं कि इस देश में ओबीसी की जनसंख्या कितनी है? कोई नहीं बता सकता. ये एक साजिश है, वो आपको आपकी असली आबादी के बारे में नहीं बताना चाहते हैं. इस देश में ओबीसी की आबादी कम से कम 50% है.”
केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही जातिगत जनगणना शुरू कर देंगे: राहुल
राहुल गांधी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भी जनता को मेसेज दे दिया. उन्होंने जातिगत जनगणना का कार्ड खेलते हुए कहा कि “कांग्रेस पार्टी राजस्थान में जाति जनगणना कराएगी. इसके साथ ही देश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हम जाति जनगणना शुरू कर देंगे. ये मेरी गारंटी है.”
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की पिक्चर पॉलिटिक्स! इस तस्वीर में राहुल गांधी ने पायलट-गहलोत के साथ दिया खास मैसेज
ADVERTISEMENT


