मानगढ़ दौरे से पहले PM Modi पर बरसे राहुल गांधी, रामायण के इन पात्रों से कर दी तुलना

राजस्थान तक

09 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 9 2023 9:46 AM)

Congress Leader Rahul Gandhi In Parliyament: विश्व आदिवासी दिवस (world tribal day) पर आज बांसवाड़ा के मानगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (congress leader rahul gandhi) की विशाल जनसभा है. अपने राजस्थान (rajasthan news) दौरे से पहले राहुल ने संसद के अंदर मणिपुर (manipur) को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने […]

मानगढ़ दौरे से पहले संसद में केंद्र पर बरसे राहुल गांधी, कहा- मणिपुर में आपने भारत माता की हत्या की
मानगढ़ दौरे से पहले संसद में केंद्र पर बरसे राहुल गांधी, कहा- मणिपुर में आपने भारत माता की हत्या की
Google CTA

Congress Leader Rahul Gandhi In Parliyament: विश्व आदिवासी दिवस (world tribal day) पर आज बांसवाड़ा के मानगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (congress leader rahul gandhi) की विशाल जनसभा है. अपने राजस्थान (rajasthan news) दौरे से पहले राहुल ने संसद के अंदर मणिपुर (manipur) को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सदन के अंदर बोलते हुए कहा- “मणिपुर के लोगों को मारकर आप लोगों ने भारत मां की हत्या की. आप देशद्रोही हो इसलिए प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा सकते.”

Read more!

राहुल गांधी ने कहा, “मैं मणिपुर में मेरी मां की हत्या की बात कर रहा हूं. मेरी एक मां यहां बैठी है और दूसरी मां को आपने मणिपुर में मारा है. जब तक आप हिंसा को बंद नहीं करोगे तब तक आप मेरी मां की हत्या कर रहे हो. “

‘रावण केवल दो लोगों की सुनता था’

पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि रावण दो लोगों की सुनता था मेघनाथ और कंभकर्ण. इसी तरह प्रधानमंत्री भी हिंदुस्तान के लोगों की आवाज नहीं सुनते. वे केवल दो लोगों की सुनते हैं अमित शाह और अडाणी. राम ने रावण को नहीं मारा था बल्कि उसके अहंकार ने उसे मारा था.

मणिपुर को 2 टुकड़ों में तोड़ दिया है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया कि कुछ दिन पहले मैं मणिपुर गया. लेकिन प्रधानमंत्री आज तक नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है. मणिपुर नहीं बचा है उसे आपने दो भाग में तोड़ दिया है. रिलीफ कैंप में मैंने महिलाओं और बच्चों से बात की जो प्रधानमंत्री ने आज तक नहीं की. एक महिला ने बताया था कि मेरे इकलौते बच्चे को मेरी आंखों के सामने गोली मारी गई. वह पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही. फिर अपने बेटे की तस्वीर दिखाकर कहा कि अब मेरे पास यही बचा है. उन्होंने बताया कि जब मैंने दूसरी महिला से पूछा कि आपके साथ क्या हुआ तो वह कांपने लगी और वहीं बेहोश हो गई.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया पलटवार

राहलु गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मणिपुर खंडित नहीं है वो मेरे देश का अंग है. पहली बार सदन में भारत माता की हत्या की बात हुई है और उस पर कांग्रेसी सांसदों ने तालियां बजाई हैं. कांग्रेस पार्टी के अलायंस के सदस्य बैठे हैं जिन्होंने तमिलनाडु में कहा कि भारत का मतलब मात्र उत्तर भारत है. अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो इस बयान का खंडन करके बताएं.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के मानगढ़ आने के पीछे क्या है असली वजह? जानें पूरा सियासी गणित