देश की कोचिंग राजधानी कहे जाने वाले कोटा में नीट (NEET) परीक्षा में लगातार हो रही गड़बड़ी और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बड़ा विरोध प्रदर्शन और रैली की. इस रैली में कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी करने वाली कई छात्राओं ने भी हिस्सा लिया. राजस्थान तक (Rajasthan Tak) की ग्राउंड रिपोर्ट में छात्राओं ने बताया कि वे इस सिस्टम से कितनी डरी हुई और निराश हैं.
ADVERTISEMENT
भविष्य को लेकर सता रहा है डर
नीट 2027 की तैयारी कर रही एक छात्रा आराध्या ने बताया कि इस साल (2026) और पिछले सालों में नीट के छात्रों ने जो मानसिक तनाव, डिप्रेशन और एंग्जायटी झेली है, वह बेहद दर्दनाक है.
उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहती कि जो परेशानियां इस साल के छात्रों ने झेली हैं, वो हमारे साथ भी दोहराई जाएं. राहुल गांधी एक सांसद हैं और देश के बड़े नेता हैं, उनके हमारे साथ खड़े होने से सिस्टम में निश्चित ही सुधार आएगा."
पॉलिटिशियन बनना आसान, परीक्षा पास करना मुश्किल
रैली में आईं अन्य छात्राओं ने भी पेपर लीक पर कड़ा आक्रोश जताया. एक छात्रा ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज के समय में देश में राजनेता (पॉलिटिशियन) बनना ज्यादा आसान है, लेकिन किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करना और उसे पास करना बेहद मुश्किल हो चुका है.
बार-बार पेपर लीक होने से छात्रों का समय, माता-पिता का पैसा और रिसोर्सेज बर्बाद होते हैं. छात्राओं ने मांग की है कि इस पर सरकार को सख्त एक्शन लेना चाहिए ताकि आने वाले सालों में छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके.
ADVERTISEMENT


