Rajasthan: सीएम गहलोत के सामने चुनौतियों का पहाड़! कैसे रिपीट होगी कांग्रेस सरकार

Suresh Foujdar

25 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 25 2023 9:38 AM)

Rajasthan: बीकानेर में एक दलित महिला की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई. वहीं भरतपुर जिले में एक महिला की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. दूसरी तरफ दो ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जब निलंबित पुलिसकर्मी ही सड़क पर अवैध वसूली करते हुए दिखाई पड़े. उधर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के दो […]

Rajasthan: सीएम गहलोत के सामने चुनौतियों का पहाड़, कैसे रिपीट होगी कांग्रेस सरकार
Rajasthan: सीएम गहलोत के सामने चुनौतियों का पहाड़, कैसे रिपीट होगी कांग्रेस सरकार
Google CTA

Rajasthan: बीकानेर में एक दलित महिला की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई. वहीं भरतपुर जिले में एक महिला की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. दूसरी तरफ दो ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जब निलंबित पुलिसकर्मी ही सड़क पर अवैध वसूली करते हुए दिखाई पड़े. उधर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के दो मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास व शांति धारीवाल के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है.

Read more!

प्रदेश में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, मगर कुछ दिन बाद ही चकनाचूर हो रही है. कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विकास का वादा करते हैं, मगर उसके बावजूद भी जो सड़के बनाई जा रही हैं, वह कुछ दिन बाद ही खत्म हो जाती है.

बिजली और पानी की समस्या से ग्रामीण इलाके परेशान हैं. कांग्रेस सरकार के विधायक और मंत्री एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसके अलावा पहले से ही सरकार के बीच टेंशन चल रही है. इसलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दावा कि सरकार रिपीट करेगी. वह कैसे पूरा होगा. क्योंकि सरकार के नुमाइंदे आपस में ही लड़ रहे हैं और प्रदेश में कानून व्यवस्था और भाजपा सवालिया निशान उठा रही है.