VIDEO: राजस्थान में आर-पार के मूड में ABVP! छात्रसंघ चुनाव की मांग पर उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

न्यूज तक डेस्क

• 11:10 AM • 07 Aug 2026

राजस्थान में बंद पड़े छात्रसंघ चुनावों की बहाली को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी झड़प हुई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, वहीं छात्रों ने चेतावनी दी है कि चुनाव बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

rajasthan
rajasthan
Google CTA

राजस्थान में पिछले काफी समय से बंद पड़े छात्रसंघ चुनावों को फिर से शुरू कराने की मांग अब तूल पकड़ती जा रही है. इसी सिलसिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया.

Read more!

प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने "छात्रसंघ चुनाव बहाल करो" और "भारत माता की जय" के नारे लगाए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. जब कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी बहस शुरू हो गई.

प्रदर्शन कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर बर्बरता और तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उनकी लोकतांत्रिक मांग को दबाने के लिए बल प्रयोग कर रही है. पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

छात्र नेताओं का साफ कहना है कि जब तक राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की बहाली नहीं हो जाती, तब तक उनका यह आंदोलन थमने वाला नहीं है.
 

वीडियो देखिए