राजस्थान: रंग ला रही है CJP की मेहनत, अल्टीमेटम के बाद जागा प्रशासन, जोधावास के खस्ताहाल स्कूल पर लिया गया ये बड़ा एक्शन

न्यूज तक डेस्क

• 09:44 AM • 24 Aug 2026

अलवर के जोधावास स्थित सरकारी स्कूल की बदहाली और जर्जर भवन को लेकर CJP के आशुतोष रंका की चेतावनी और छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुराने जर्जर भवन को जेसीबी से ढहा दिया है और स्कूल में वॉटरप्रूफिंग, वॉटर कूलर व मरम्मत का काम तेजी से शुरू कर दिया है.

राजस्थान के स्कूल्स पर लिया गया एकशन
राजस्थान के स्कूल्स पर लिया गया एक्शन
Google CTA

राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी स्थित जोधावास से एक बड़ी खबर सामने आई है. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुछ दिन पहले बदहाल व्यवस्थाओं और जर्जर भवन को लेकर छात्रों और ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया था. इस आंदोलन के बाद अब आखिरकार जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की नींद टूट गई है.

Read more!

नागरिक अधिकार संगठन (CJP) के को-कन्वीनर आशुतोष रंका के दखल और चेतावनी के बाद स्कूल की तस्वीर बदलने लगी है. आशुतोष रंका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नया वीडियो साझा करते हुए जानकारी दी कि स्कूल का कायाकल्प का काम शुरू कर दिया गया है. 

प्रशासन की कार्रवाई और सुविधाएं:

  • जर्जर भवन जमींदोज: जिस जर्जर भवन की छतों से पट्टियां गिर रही थीं और दीवारों में दरारें थीं, उसे जेसीबी (JCB) के जरिए गिरा दिया गया है. 
  • कमरों की वॉटरप्रूफिंग: जिन छह कमरों में छात्र बैठते थे, उनकी छतों की वॉटरप्रूफिंग का काम पूरा कर लिया गया है ताकि बारिश में पानी न टपके. 
  • पीने का पानी व वाशरूम: स्कूल में स्वच्छ पानी के लिए वॉटर कूलर और RO स्थापित कर दिया गया है। साथ ही वाशरूम की मरम्मत कर टाइल्स व नए दरवाजे लगा दिए गए हैं. 
  • नया निर्माण व खेल मैदान: पुराना ढांचा हटने के बाद वहां नए कमरों के निर्माण की योजना है और खेल मैदान का विकास कार्य भी जारी है. 

यह था पूरा मामला

स्कूल की इमारत इतनी खस्ताहाल थी कि बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर थे. बार-बार शिकायत के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई, तो छात्रों ने मुख्य गेट पर ताला जड़कर विरोध जताया था. इस प्रदर्शन में आशुतोष रंका भी शामिल हुए थे और प्रशासन को त्वरित कार्रवाई की चेतावनी दी थी. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुए समझौते के बाद वादे के अनुसार सभी काम तेजी से पूरे किए जा रहे हैं, जिससे अब बच्चों को एक सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त होगी.

ये भी पढ़ें: अलवर: छात्राओं के साथ बांध में नहाता दिखा प्रिंसिपल, VIDEO वायरल