सर्वे: राजस्थान में आज की तारीख में हो जाए चुनाव तो कौन बनेगा CM?

राजस्थान तक

27 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 27 2023 12:49 PM)

Rajathan Election Opinion Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर पहला ओपिनियन पोल सामने आया है. प्रदेश में अशोक गहलोत, सचिन पायलट और वसुंधरा राजे के चेहरे में से जनता को कौन सबसे ज्यादा पसंद है? इस बात को लेकर एबीपी न्यूज सी वोटर सर्वे (ABP News C Voter Survey) में चौंकाने वाली बात […]

सर्वे: राजस्थान में आज की तरीख में हो जाए चुनाव तो कौन बनेगा CM?
सर्वे: राजस्थान में आज की तरीख में हो जाए चुनाव तो कौन बनेगा CM?
Google CTA

Rajathan Election Opinion Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर पहला ओपिनियन पोल सामने आया है. प्रदेश में अशोक गहलोत, सचिन पायलट और वसुंधरा राजे के चेहरे में से जनता को कौन सबसे ज्यादा पसंद है? इस बात को लेकर एबीपी न्यूज सी वोटर सर्वे (ABP News C Voter Survey) में चौंकाने वाली बात सामने आई है.

Read more!

एबीपी न्यूज सी वोटर सर्वे के मुताबिक, सीएम चेहरे के रूप में अशोक गहलोत 35 फीसदी लोगों की पसंद हैं. पायलट को 19 फीसदी लोग सीएम के रूप में देखना चाहते हैं. इसके अलावा वसुंधरा राजे को 25 फीसदी, गजेंद्र सिंह शेखावत को 9 फीसदी और राज्यवर्धन राठौड़ को 5 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है. वहीं 7 फीसदी लोग इनमें से किसी भी चेहरे को पसंद नहीं करते हैं.

39 फीसदी लोग सरकार के कामकाज से संतुष्ट
सर्वे में भाग लेने वाले लोगों से यह भी पूछा गया कि वे वर्तमान गहलोत सरकार के कामकाज से कितने संतुष्ट हैं. इस सवाल के जवाब में 39 फीसदी लोगों ने बताया कि वे सरकार के कामकाज से बहुत संतुष्ट हैं. इसके अलावा 36 फीसदी लोग कम संतुष्ट और 24 फीसदी सरकार के काम से असंतुष्ट हैं. इसके अलावा 1 फीसदी लोगों ने माना कि इसके बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है.

41 फीसदी लोग CM गहलोत के काम से संतुष्ट
41 फीसदी लोगों ने माना कि वे सीएम अशोक गहलोत के काम से संतुष्ट हैं. 35 लोग कम संतुष्ट और 21 फीसदी लोग असंतुष्ट हैं. वहीं 3 फीसदी लोगों ने बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ मालूम नहीं है.

सर्वे में 14000 से ज्यादा लोगों ने लिया भाग
ABP न्यूज़ सी वोटर सर्वे ने राजस्थान के चुनाव का पहला ओपिनियन पोल किया है. इसमें 14085 लोगों से राजस्थान के विभिन्न मुद्दों पर राय ली गई. यह सर्वे 25 जुलाई तक किया गया है जिसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान चुनाव के क्या होंगे नतीजे? यूथ कांग्रेस के इवेंट में पायलट ने बेबाकी से रखी राय