Rajasthan Assembly Election: भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में दूसरी लिस्ट पर मंथन, जानें कब आएगी सूची

राजस्थान तक

14 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 14 2023 3:23 AM)

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में चुनावी बिगुल बज चुका है. भाजपा कांग्रेस से एक कदम आगे दिखाई दे रही है. जहां भाजपा ने 41 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं तो वहीं भाजपा में पहली लिस्ट (BJP First List Rajasthan) आने के बाद विरोध के सुर भी उठ खड़े हुए हैं. इसी को […]

Rajasthan Election: भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में दूसरी लिस्ट पर मंथन, जानें कब आएगी सूची
Rajasthan Election: भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में दूसरी लिस्ट पर मंथन, जानें कब आएगी सूची
Google CTA

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में चुनावी बिगुल बज चुका है. भाजपा कांग्रेस से एक कदम आगे दिखाई दे रही है. जहां भाजपा ने 41 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं तो वहीं भाजपा में पहली लिस्ट (BJP First List Rajasthan) आने के बाद विरोध के सुर भी उठ खड़े हुए हैं. इसी को कंट्रोल करने के लिए भाजपा ने एक डैमेज कंट्रोल कमेटी भी बनाई है, जिसकी कमान केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को दी गई है. जिसे लेकर मंथन हुआ. शुक्रवार को जयपुर में कोर कमेटी (BJP Core Committee Meeting) की बैठक भी हुई. इस बैठक में दूसरी सूची में संभावित उन्मीदवारों को लेकर भी चर्चा की गई. साथ ही बगावती करने वाले नेताओं को लेकर भी बातचीत की गई.

Read more!

इस बैठक में भाजपा के कई बड़े शामिल हुए. जिसमें प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रह्लाद जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, सीपी जोशी, अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मंत्री कैलाश चौधरी, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया समेत कई नेता शामिल हुए, बैठक में डी कैटेगरी की कमजोर सीटों पर जहां प्रत्याशी उतारने के बाद टिकट का विरोध हो रहा है, जिसको ठीक करने के लिए क्या काम हुआ या होगा, इस पर चर्चा हुई. यानी डैमेज कंट्रोल को कैसे कवर करना है, इस पर मंथन हुआ. वहीं बैठक में घोषणा पत्र को लेकर भी चर्चा हुई. मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन अर्जुन राम मेघवाल ने घोषणापत्र को लेकर सभी नेताओं से बातचीत की. बैठक के बाद खिलखिलाती तस्वीर भी सामने आई.

राजेंद्र राठौड़ बोले सीएम की करेंगे शिकायत

कोर कमेटी की चर्चा के बाद राजेंद्र राठौड़ ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई. वहीं सीएम गहलोत को घेरने को लेकर भी चर्चा हुई. राठौड़ ने सीएम गहलोत को लेकर कहा कि सीएम गहलोत की शिकायत चुनाव से की जाएगी. क्योंकि सीएम अचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं. सरकारी कागजों में उनकी तस्वीर छप रही है. डिस्कॉम के बिलों में उनके फोटो आ रहे हैं.

दूसरी लिस्ट को लेकर चर्चा

वहीं बैठक में दूसरी लिस्ट को लेकर भी चर्चा हुई, जानकारी के अनुसार आज दूसरी लिस्ट पर दिल्ली में राजस्थान के नेताओं के साथ शीर्ष नेतृत्व की बैठक होगी. जानकारी के अनुसार इसके अलावा रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की भी बैठक होगी. जिसमें राजस्थान भाजपा के कोर ग्रुप के नेता शामिल होंगे. जिसमें दूसरी लिस्ट के नामों पर चर्चा की जाएगी. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद ही प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की जाएगी. संभावना जताई जा रही है भाजपा की दूसरी सूची रविवार या सोमवार तक जारी हो सकती है.