Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस के सामने आई बड़ी मुसीबत, पहली लिस्ट आने से पहले 7 सीटों पर बवाल

राजस्थान तक

14 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 14 2023 3:25 AM)

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में चुनावी तारीखों को ऐलान हो चुका है. बीजेपी ने अपनी पहली सूची (BJP Candidate First List) जारी कर दी है. सूची आने के बाद करीब एक दर्जन से अधिक उम्मीदवारों का विरोध भी देखा जा रहा है. इससे निपटने के लिए भाजपा ने डैमेज कंट्रोल समिति का भी गठन […]

Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस के सामने आई बड़ी मुसीबत, पहली लिस्ट आने से पहले बवाल
Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस के सामने आई बड़ी मुसीबत, पहली लिस्ट आने से पहले बवाल
Google CTA

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में चुनावी तारीखों को ऐलान हो चुका है. बीजेपी ने अपनी पहली सूची (BJP Candidate First List) जारी कर दी है. सूची आने के बाद करीब एक दर्जन से अधिक उम्मीदवारों का विरोध भी देखा जा रहा है. इससे निपटने के लिए भाजपा ने डैमेज कंट्रोल समिति का भी गठन किया है. कैलाश चौधरी नाराज नेताओं को मनाने में जुटे हैं. वहीं कांग्रेस की अभी सूची आना बाकी है, लेकिन उससे पहले ही विरोध होने लगा है. शुक्रवार को कई समर्थक इसका विरोध करने कांग्रेस के वॉर रूम के सामने पहुंचे और जमकर बवाल किया. समर्थकों ने इस दौरान सीएम गहलोत को भी घेर लिया. इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने मौजूदा विधायकों और संभावित उम्मीदवारों को टिकट न देने की मांग करते दिखे.

Read more!

शुक्रवार को कांग्रेस की कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति (PEC) की बैठक हुई. जिसमें उम्मीदवार के पैनल्स पर चर्चा हुई. आज शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग होगी. इस बैठक पैनल्स के नाम सौंपे जाएंगे. जिसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी में इन नामों पर चर्चा होगी. उसके बाद यह नाम केंद्रीय चुनाव समिति की पास जाएंगे. जिसके बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट पर मुहर लगेगी. वहीं 100 से अधिक सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को रिपीट करने का फार्मूला अपना सकती है.

इन सीटों पर कांग्रेस के भावी प्रत्याशियों का हो रहा जबरदस्त विरोध

  • सरदारशहर – विधायक अनिल शर्मा का विरोध
  • किशनपोल – विधायक अमीन कागजी का विरोध
  • फुलेरा – विधायक विद्याधर सिंह का विरोध
  • सवाईमाधोपुर – विधायक दानिश अबरार का विरोध
  • बयाना-रूपवास – विधायक अमर सिंह जाटव का विरोध
  • कामां – विधायक जाहिदा खान का विरोध
  • सीकर- विधायक राजेन्द्र पारीक का विरोध

स्क्रीनिंग कमेटी पर सभी की नजरे

आज दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग होगी. जिसपर सभी की नजरे टिकी हैं. गौरव गोगोई की अध्यक्षता में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी में सीएम गहलोत समेत कई नेता शामिल होंगे. शुक्रवार को जयपुर में हुई पीईसी की मीटिंग रिपोर्ट को स्क्रीनिंग कमेटी को सौंपा जाएगा. जिसके बाद टिकटों पर फैसला आलाकमान के हाथों में होगा. प्रस्तावित नामों पर अगले सप्ताह होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति में चर्चा की जाएगी. जिसके बाद टिकट फाइनल होगी.

बीजेपी की लिस्ट आने के बाद बवाल

राजस्थान में बीजेपी ने 41 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट आने के बाद कई क्षेत्रों में उम्मीदवारों को कड़ा विरोध देखने को मिल रहा है. भाजपा (Rajasthan BJP First Candidate List) द्वारा जारी 41 कैंडिडेट्स में से करीब 12 कैंडिडेट्स का खुलकर विरोध हो रहा है. वहीं 7 सांसदों में करीब-करीब सभी सांसदों का पार्टी को विरोध झेलना पड़ रहा है. वहीं जयपुर में विद्याधर नगर सीट पर भी सांसद दीया कुमारी को टिकट देने के बाद राजस्थान के विधानसभा चुनावों में मुगल एंगल भी आ गया है.