Rajasthan assembly election: सचिन पायलट टोंक से लड़ेंगे चुनाव! दिया ये बड़ा इशारा

राजस्थान तक

21 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 21 2023 11:01 AM)

Will Sachin Pilot contest assembly elections from Tonk? राजस्थान विधानसभा चुनाव काफी करीब है. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 39 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है. वहीं पड़ोसी राज्य राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. कांग्रेस पार्टी की ओर से ये दावा किया जा रहा है […]

Will Sachin Pilot contest assembly elections from Tonk: सचिन पायलट टोंक से लड़ेंगे चुनाव! दिया ये बड़ा इशारा (तस्वीर: सचिन पायलट के
Will Sachin Pilot contest assembly elections from Tonk: सचिन पायलट टोंक से लड़ेंगे चुनाव! दिया ये बड़ा इशारा (तस्वीर: सचिन पायलट के
Google CTA

Will Sachin Pilot contest assembly elections from Tonk? राजस्थान विधानसभा चुनाव काफी करीब है. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 39 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है. वहीं पड़ोसी राज्य राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. कांग्रेस पार्टी की ओर से ये दावा किया जा रहा है तैयारी पूरी हो गई है. अक्टूबर में लिस्ट जारी हो जाएगी.

Read more!

यह भी पढ़ें:
महिला आरक्षण पर बोले सचिन पायलट– लुकाछिपी का खेल और बिल में संशोधन की जरूरत क्यों?

इस बीच लोगों में इस बात की जिज्ञासा है कि कौन कहां से चुनाव लड़ रहा है. किसे टिकट मिलेगा और किसका कटेगा. इधर टोंक आए सचिन पायलट ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उस सीट का इशारा दिया है जहां से वे चुनाव लड़ सकते हैं.

पायलट बोले- मैं टोंक को लेकर आश्वस्त हूं

सचिन पायलट ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पिछली बार टोंक से लड़ा था तो लोगों ने एतिहासिक जीत दिलाई थी. मैंने यही आग्रह मतदाताओं, कार्यकर्ताओं से किया है कि पहले से ज्यादा जीत यहां से कांग्रेस पार्टी की हो. इसके लिए मैं आश्वस्त हूं.

चुनाव लड़ने को लेकर पायलट ने दिया इशारा

टोंक से चुनाव लड़ने को लेकर आपका दिल क्या कहता है? इस सवाल का जवाब देते हुए सचिन पायलट ने कहा- ”मेरा दिल ये कहता है कि यहां टोंक से कांग्रेस पार्टी की पहले से ज्यादा बड़ी जीत होगी और हमारी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और जनता का आशीर्वाद मुझे पहले से ज्यादा मिलेगा.”

अक्टूबर में आएगी लिस्ट- पायलट

कांग्रेस कब प्रत्याशियों की घोषणा करेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए सचिन पायलट ने कहा- अक्टूबर में लिस्ट आ जाएगी. गौरतलब है कि प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी अक्टूबर में लिस्ट आने की बात कही है. उन्होंने कहा कि जमीन पर पार्टी के लिए जो काम करेगा, कांग्रेस की बात करेगा और जो दिल से जो कांग्रेसी है, ऐसे लोगों पर हम दांव खेलेंगे. उन्होंने यहां तक कहा कि किसी को गलतफहमी नहीं रहनी चाहिए कि उसका नाम तय है. क्योंकि सर्वें जो किया है वो किसी को बताते तो है नहीं, तो कोई सोच भी कैसे सकता है कि उसका सर्वे में नाम है या नहीं.

निर्दलीय को भी टिकट देगी कांग्रेस!

रंधावा ने निर्दलीय को टिकट देने के सवाल पर कहा कि यदि कोई निर्दलीय विधायक जिताऊ होगा, तो हम उसे टिकट देने पर अवश्य विचार करेंगे. सर्वे में सब कुछ सामने आ जाता है. सर्वे में यदि जिताऊ माना जा रहा है तो उसे टिकट दिया जा सकता है.

यहां देखें वीडियो

Loading the player...

यह भी पढ़ें: 

ज्योति मिर्धा की BJP में एंट्री के बाद Congress-RLP गठबंधन पर क्यों लगा ब्रेक ? जानें