बांसवाड़ा: कुंवारी प्रेमिका से मिलने गया था शादीशुदा प्रेमी, लड़की के घरवालों ने की कुल्हाड़ी से हत्या, 20 से ज्यादा घर जला डालें, जानें पूरा मामला

बांसवाड़ा के टमटिया गांव में प्रेम संबंध के चलते एक शादीशुदा युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जिसके बाद भड़की हिंसा में गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के 20 से ज्यादा घरों को आग के हवाले कर दिया.

राजस्थान न्यूज
राजस्थान न्यूज

न्यूज तक डेस्क

follow google news

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से रूह कपा देने वाली हिंसा और हत्या की खबर सामने आई है. यहां टमटिया गांव में एक युवक की बेरहमी से हत्या के बाद भारी बवाल मच गया. गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घरों को निशाना बनाते हुए जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की. देखते ही देखते करीब 20 से 25 घर जलकर राख हो गए और गांव एक श्मशान घाट जैसा नजर आने लगा.

Read more!

कुल्हाड़ी से गोदकर हत्या

हिंसा की शुरुआत तब हुई जब टमटिया गांव के निवासी गोविंद की धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से हमला कर हत्या कर दी गई. गोविंद पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे. बताया जा रहा है कि उसका बगल के गांव की एक कुंवारी लड़की से प्रेम संबंध था. रविवार को एक शादी समारोह में जब गोविंद अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, तो लड़की के घरवालों ने उसे देख लिया. इसके बाद उन पर खून सवार हो गया और उन्होंने गोविंद को मौत के घाट उतार दिया.

गांव में तांडव: 25 घर स्वाहा

हत्या की खबर मिलते ही गोविंद के पक्ष के लोग और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. उन्होंने आरोपियों के घरों पर हमला बोल दिया. उपद्रवियों ने न केवल पक्के मकानों में तोड़फोड़ की, बल्कि करीब 20-25 कच्चे मकानों (कवेलूपोश) को आग के हवाले कर दिया. इस आगजनी में घरों में रखा अनाज, घरेलू सामान और वाहन भी जलकर खाक हो गए. पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए.

पुलिस की कार्रवाई और सन्नाटा

घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मृतक के पिता छगन की रिपोर्ट पर पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. अब तक 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखते हैं और उनके बीच पहले भी प्रेम संबंधों को लेकर विवाद हो चुका था. 1 अप्रैल को भी दोनों पक्षों में झड़प हुई थी.

ग्राउंड जीरो का मंजर

वर्तमान में गांव में मातम पसरा है. जली हुई गाड़ियां, राख हुए मकान और गलियों में बिखरे पत्थर गवाही दे रहे हैं कि यहां किस कदर तांडव मचा था. पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है लेकिन तनाव बरकरार है.

 

    follow google news